
बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे- राठौड़
बालोतरा.
बूथ जीतेंगे, तो चुनाव जीतेंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जाना होगा। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी झालावाड़ के बूथ पर काम करने की जिम्मेदारी ली है। राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़ ने सोमवार को
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपना बूथ, अजेय बूथ कार्यक्रम को लेकर उन्होंने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राठौड़ ने कहा कि भाजपा हर बूथ पर 21 सदस्यों की कमेटी का निर्माण करेगी। आगामी दिनों में सभी बूथ कमेटियों का संयुक्त सम्मेलन पचपदरा विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पूर्व विधायक व कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी कानसिंह कोटडी ने कहा कि बूथ पर बनने वाली कमेटी के सदस्यों को वोटर लिस्ट के प्रत्येक पेपर का प्रमुख बनाया जाएगा। जो हर मतदाता तक पहुंचकर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा। जिला महामंत्री बालाराम मूंढ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजना नगर अध्यक्ष राजेश जैन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, जिला उपाध्यक्ष नाहरसिंह अराबा, जिला मंत्री भवानीसिंह टापरा, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा ने संम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पारस भंडारी महेश चौहान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, पचपदरा मण्डल अध्यक्ष कल्याणसिंह गोपड़ी, नगर महामंत्री भरत मोदी, कल्याणपुर मण्डल महामंत्री दौलाराम कुआं,सीताराम माली, महेन्द्र श्रीमाली, रूपाराम प्रजापत, हितेश दवे चांदेसरा, मंगलसिंह विठूजा, शंकरलाल पालीवाल मौजूद थे। भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने आभार ज्ञापित व संचालन उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने किया।
सिवाना. भारतीय जनता पार्टी के मण्डल व बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की जड़ है। बूथ व मण्डल स्तर के मजबूत संगठन की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता वाली पार्टी है। कस्बे के बालोतरा रोड स्थित महादेव मंदिर में सोमवार को भाजपा के सिवाना, समदड़ी, सिणधरी व पादरू मण्डलों के कार्यकर्ताओं की आयोजित संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। 2019 के आम चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करें। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ता की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास व समस्याओं को मुखर किया है। कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप कार्य करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। जिला महामंत्री बालाराम मूढ़,सिवाना प्रधान परविंद्र देवड़ा, पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष गोमाराम लेगा, किसान यूनियन अध्यक्ष केसरसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल,जिलामंत्री सुजाराम देवासी, सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, महामंत्री हुकमसिंह गुड़ानाल, पादरू मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी,समदड़ी मण्डल अध्यक्ष चंपालाल जैन, सिणधरी मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल यति,जोगाराम, प्रभुपुरी गोस्वामी, छात्र संघ अध्यक्ष हरिसिह करणोत आदि मौजूद थे। निप्र
Published on:
22 May 2018 05:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
