बाड़मेर

वाहन चालकों के मनमाने रवैये से राहगीरों का छीना सुख चैन

- रात्रि में बगैर हैडलाइट लगाए चलाते हैं वाहन - वाहनों से टकराकर राहगीर होते हैं चोटिल

2 min read
वाहन चालकों के मनमाने रवैये से राहगीरों का छीना सुख चैन



बालोतरा.

ये भी पढ़ें

युवाओं में नशे की बढ़ती लत चिंता का विषय

नगर में वाहन चालकों का मनमाना रवैया राहगीरों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। वाहन चालकों के रात्रि में बगैर हैडलाइट लगाए व विपरीत दिशा में वाहन चलाने से हर दिन हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई जने इनसे टकराकर चोटिल होते हंै। शहर में हर दिन सूर्यास्त बाद अधिकांश दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन चालक बगैर हैड लाइट लगाए सड़कों पर वाहन लेकर गुजरते हैं। कई वाहन चालक विपरित दिशा में फर्राटे से वाहन लेकर गुजरते हंै। इस पर कई राहगीर हड़बड़ाहट में इनसे टकराते हंै। ये संभलते हैं, इससे पहले वाहन चालक भाग छूटते हैं। इससे राहगीर चोटिल होते हैं। पिछले कई महिनों से शहर में इस स्थिति से राहगीरों का सुख चैन छीन गया है। शहर की यातायात पुलिस के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से शहर व क्षेत्र के राहगीरों में रोष है।

इसलिए बढ़ रही चिंता- शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल है। वहीं, दिनोंदिन वाहनों की तादाद बढ़ रही है। एेसे में शाम को विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। कई बार रोड लाइट भी नहीं होती। इस दौरान बिना हैड लाइट के चलने वाले वाहन लोगों को नजर नहीं आते और दुर्घटनाएं हो जाती है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों को इससे परेशानी होती है। यातायात पुलिस सख्ती बरती है तो बिना हैड लाइन के चलने वाले वाहनों पर अंकुश लग सकता है।
व्यू.

शहर की सड़कों पर हर रात बड़ी संख्या में वाहन चालक बगैर हैडलाइट लगाए गुजरते हैं। इस पर कई जने इनसे टकराकर चोटिल होते हंै। यातायात पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करें।
.मुकेश पटवारी

नगर में यातायात वाहन चालकों के मनमाने रवैये से हर दिन परेशानी उठाते हंै। अधिकांश जने हैडलाइट नहीं लगाने के साथ विपरीत दिशा से गुजरते हैं। इस पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात पुलिस कार्रवाई करें।
.तनसुख डागा

ये भी पढ़ें

लूट, मारपीट और फायरिंग के बाद अब इस टोल प्लाजा पर फिर चली लाठियां, छह गिरफ्तार

Published on:
05 Jun 2018 10:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज