4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट, मारपीट और फायरिंग के बाद अब इस टोल प्लाजा पर फिर चली लाठियां, छह गिरफ्तार

टोल वसूली को लेकर टोलकर्मियों व ट्रक मालिक के बीच विवाद -पूर्व में भी फायरिंग व मारपीट की हो चुकी हैं घटनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 5 Jun 2018, 9:28 PM IST

लूट, मारपीट और फायरिंग के बाद अब इस टोल प्लाजा पर फिर चली लाठियां, छह गिरफ्तार

लूट, मारपीट और फायरिंग के बाद अब इस टोल प्लाजा पर फिर चली लाठियां, छह गिरफ्तार

-

कल्याणपुर (बाड़मेर). जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर स्थित डोली गांव स्थित टोल प्लाजा पर एक बार फिर से लाठियां चली। इस दौरान छह जनों को चोंटे पहुंची, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि इस प्लाजा पर पूर्व में लूट, फायरिंग के साथ टोल को लेकर तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार रात को एक ट्रक चालक और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच वापसी की टोल पर्ची को लेकर विवाद हो गया। ट्रक चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी। मंगलवार सुबह ट्रक मालिक टोल प्लाजा पर आया। दोनों गुटों में तूं-तूं, मैं-मैं से बात शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान ट्रक मालिक व उनके साथी और टोल प्लाजा कार्मिक आमने-सामने हो गए और लाठियां चली, जिससे छह जने घायल हुए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद जोधपुर के मोगड़ा श्रीराम पुत्र फगलूराम बिश्नोई मोगड़ा, जोधपुर , परसाराम पुत्र कालूराम बिश्नोई करवड़, ावणराम पुत्र भागीरथराम बिश्नोई महामंदिर,अभिजीत पुत्र ओमप्रकाश ब्रह्माण टोडारायसिंह , दीपेन्द्रसिंह पुत्र नरसिंह राजपूत रजोदा, मध्यप्रदेश, सुखवीर पुत्र जगदीशप्रसाद यादव निवासी कोटपुतली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

फायरिंग व लूट की घटना भी हुई- इस टोल प्लाजा पर करीब चार माह पहले नकाबपोश लोगों ने देर रात हमला किया। उन्होंने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़-फोड की। इस दौरान उन्होंने कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचा। साथ ही लूट भी की। कई दिनों तक इसका पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने आरोपितों का गिरफ्तार किया। करीब सवा माह पहले एक व्यक्ति ने यहां फायरिंग की थी।
पुलिस चौकी, संवेदनशील- यह टोल प्लाजा संवेदनशील माना जाता है। यहां पर हर दूसरे-तीसरे दिन छोटी-मोटी नोक-झोंक होती रहती है। वहीं, बार-बार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने यहां अस्थायी चौकी पर लगा रखी है। बावजूद इसके विवादों पर अंकुश नहीं लग रहा है।

17- कल्याणपुर. डोली टोल प्लाजा पर झगड़े में चोटिल युवक।