बाड़मेर

Exit Polls 2024 : राजस्‍थान की सबसे हॉट सीट पर रविंद्र सिंह भाटी की जीत या हार, जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल

Ravindra Singh Bhati : राजस्थान की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक र​विंद्र सिंह भाटी के जीतने की संभावना काफी ज्यादा है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2024, 9:46 PM IST
Ravindra Singh Bhati

Rajasthan Exit Poll 2024 Live : लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों की वोटिंग खत्म होने के साथ ही तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll) आना शुरू हो गए है। सभी एग्जिट पोल की मानें तो इस बार कांग्रेस की जीत का खाता खुलने जा रहा है। वहीं, लगातार दो लोकसभा चुनाव में 25 में से 25 सीट जीतने वाली बीजेपी को इस बार नुकसान होता दिखा रहा है। खास बात ये है कि राजस्‍थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) के पक्ष में माहौल बन रहा है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 16 से 19 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 5 से 7 जाने की संभावना है। इसके अलावा अन्य को एक से दो सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, राजस्थान की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बाड़मेर में निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक र​विंद्र सिंह भाटी के जीतने की संभावना काफी ज्यादा है। यहां पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और र​विंद्र सिंह भाटी के बीच कांटे की टक्कर है।

र​विंद्र सिंह भाटी में पक्ष में माहौल Rajasthan Exit Poll 2024

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की मानें तो बाड़मेर में र​विंद्र सिंह भाटी के पक्ष में कूल हवा बह रही है। यानी र​विंद्र सिंह भाटी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और जिसका फायदा उनको इस चुनाव में दिखेगा। हालांकि, बाड़मेर में कौन जीतेगा? इस पर चार जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।

एग्जिट पोल पर क्या बोले रविंद्र सिंह भाटी?

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान में पिछड़े तो ये बोले थे भाटी

फलोदी सट्टा बाजार ने बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत की संभावना बताई थी। फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल का भाव 80-90 पैसे और निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी 1 रुपए 25 पैसे बताया था। हालांकि, भाटी को विश्वास है कि वो लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीतकर इतिहास रचेंगे। फलोदी सट्टा बाजार के भाव पर उन्होंने कहा था कि बाड़मेर की जनता के आशीर्वाद से परिणाम अच्छा आएगा।

Updated on:
1 Jun 2024, 9:46 PM IST
Published on: