बाड़मेर

ऋण माफी की बाट जो रहे जिले के किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा

तीन सौ करोड़ की जरूरत, बीस करोड़ स्वीकृत- नेगेटिव सूची की जारी, हजारों को नहीं मिलेगा फायदा

2 min read
ऋण माफी की बाट जो रहे जिले के किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा

-

ये भी पढ़ें

भागवत भगवान का स्वरूप, श्रवण मात्र से पापों का नाश

बालोतरा.
ऋण माफी की बाट जो रहे जिले के किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के ऋण माफी को लेकर जिले में मात्र 20 करोड़ रुपए आवंटित करने व आयकर दाता, पेंशनर किसानों को योजना फायदा नहीं देने के निर्णय पर किसानों को इंतजार के साथ निराश होना पड़ेगा।

चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के 50 हजार रुपए तक के ऋण को माफ करने की घोषणा की थी। सरकार के इस निर्णय पर प्रदेश के लाखों किसानो के चेहरे खुशी से खिल उठे थे। घोषणा किए कई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसानों का ऋण माफ नहीं किया।
चाहिए 300 करोड़, दिए 20 करोड़- जिले की 282 ग्राम सेवा सहकारी समितियों से दो लाख से अधिक किसान जुड़े हुए हंै, जिन्हें रबी व खरीफ फसल का ऋण वितरित किया जाता है। प्रदेश सरकार की घोषणा पर जिले के करीब 2 लाख 11 हजार किसान लाभवान्वित होने हैं। इनके लिए करीब 300 करोड़ रुपए की जरूरत है, लेकिन सरकार ने अभी तक मात्र 20 करोड़ ही उपलब्ध करवाए हंै। शेष राशि कितने दिन बाद उपलब्ध करवाई जाएगी, यह कोई निश्चित नहीं है। इस पर ऋण माफी का इंतजार कर रहे किसानों को कुछ समय ओर इंतजार करना पड़ेगा, यह तय है।

हजारों के हाथ लगेगी निराशा- प्रदेश सरकार के 50 हजार रुपए तक ऋण माफी की घोषणा पर राज्य भर के किसान खुशी से फूले नहीं समा रहे हंै। पिछले कई माह से वे ऋण माफी की बाट जा रहे हैं, लेकिन सरकार के एक नए फैसले से अकेले बाड़मेर जिले के 8 से 10 हजार किसानों को निराश होना पड़ेगा। जानकारी अनुसार सरकार ने आयकर दाता, व केन्द्र, प्रदेश सरकार के पेंशनर, एवं 30 सितम्बर 2017 तक के बकाया ऋणदाता किसानों का ऋण माफ नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने कॉपरेटिव बैंकों को ऐसे किसानों की नेगेटिव सूची बनाने व इसमें शामिल किसानों का ऋण माफ नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

राजनीति क्षेत्र में अपराधीकरण खूब बढ़ा

Published on:
02 Jun 2018 06:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज