
बालोतरा.
संसार में ईश्वर नाम ही सत्य है। वह प्राण के रूप में प्राणी मात्र में समाहित है। ईश्वर नाम स्मरण करके ही भवसागर को पार किया जा सकता है, इसलिए दैनिक जीवन में से समय निकालकर उनके नाम का स्मरण करें। रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तमदास ने रविवार को असाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ईश्वर नाम में इतनी शक्ति है कि पत्थर भी पानी में तैरने लगते हैं। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है। इसके महत्व को समझकर दैनिक जीवन में से कुछ समय निकालकर भगवान का स्मरण सदैव करें। ऐसा करने से घर,परिवार में सुख-समृद्धि आती है। कष्ट दूर हो जाते हैं। गुरु , माता-पिता की आज्ञा पालन जरूर करें। इनके चरणों में ही संसार के सारे तीर्थ समाहित होते हैं। इनकी सेवा कभी निष्फल नहीं जाती है। इस अवसर पर रामद्वारा असाड़ा के संत जुगतीराम , बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा संत कांशीराम, संत मगनीराम सिरोही, संत मोहनदास रामधाम खेड़ापा, सुखदेव रामधाम खेड़ापा सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद थे। इससे पहले संत पुरुषोत्तमदास का असाड़ा आगमन पर कन्याओं, महिलाओं ने सामैया किया। मंगल गीत व भजन गाए। विशनाराम चौधरी, उदाराम टंाटिया, डॉ. महेन्द्र चौधरी, पंचाराराम चौधरी, डॉ. श्रीराम चौधरी, सुजाराम टांटिया, सांवलराम पटेल, रामनारायण, भगराज करड़ बुड़ीवाड़ा, वरिंगाराम, हितेष पटेल आदि ने चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पीपलेश्वर मठ में धार्मिक कार्यक्रम शुरू
- दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन लघु रुद्र का आयोजन, आज होगा भंडारा
बालोतरा.
क्षेत्र के पीपलेश्वर मठ में रविवार से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आरम्भ हुआ। पहले दिन लघु रुद्र सहित कई कार्यक्रम हुए। सोमवार को भण्डारा होगा।
अचलाईनाथ व सरस्वतीनाथ के सान्निध्य में रविवार को लघु रुद यज्ञ हुआ। आचार्य पं. सुरेश त्रिवेदी, वेदपाठी ब्राह्मण राणुलाल त्रिवेदी, सोहनलाल दवे के मंत्रोच्चार पर लाभार्थी विकास अग्रवाल,नंदलाल ने यज्ञ में आहुतियां दी। श्रद्धालुओं ने मठ में पीपलेश्वर महादेव, सहित संतों की समाधियों के दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत व भजन गाए। धर्म प्रेमी बंधुओं ने अचलाईनाथ, सरस्वतीनाथ, बड़ारामद्वारा बुड़ीवाड़ा के संत कांशीराम, नरेश गिरी ऊंचियों की ढाणी, समाधि गिरी दांखा आदि संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में इन्द्राणा, बुड़ीवाड़ा, वालियाणा आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही पर मेला जैसा माहौल नजर आया। सोमवार को मठ में भण्डारा होगा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वरूपसिंह, वागाराम तरक, धर्माराम कूंकन, ओंकारसिंह, सोनाराम ओड, प्रहलादराम, देवाराम ओड़, जेठूसिंह, विशनाराम देवासी, नारायण चौधरी बुड़ीवाड़ा, हनुमानराम पौण, हराराम देवासी ने शिरकत की