मतदाता मतदान से पूर्व प्रत्याशी के छवि के बारे में प्राथमिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रत्याशी कितने समय से जनसेवा कर रहा है। इसके बाद सही होने पर उनके पक्ष में मतदान करें। इससे स्वच्छ छवि के लोगों का चयन हो सके। - गंगासिंह कांखी
बदलते राजनीतिक परिवेश के बावजूद आज भी अधिकांश लोग मतदाता धर्म,जाति, सम्प्रदाय के आधार पर मतदान करते हैं, जो उचित नहीं है ।इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।मतदाता सही फैसले लेने वाले प्रत्याशियों को चुनें। - जोरावरसिंह राजपुरोहित।