बाड़मेर

मनुष्य अच्छे कर्म कर जीवन को सार्थक बनाएं

डॉ. लोकेश मुनि का स्वागत
2 min read
मनुष्य अच्छे कर्म कर जीवन को सार्थक बनाएं
मनुष्य अच्छे कर्म कर जीवन को सार्थक बनाएं

-

पचपदरा. अहिंसा विश्व भारती संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के अमरीका की शांति, सद्भावना यात्रा कर पचपदरा लौटने पर कस्बे में उनका बहुमान किया गया।
ओसवाल समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि मनुष्य कर्म से महान बनता है। मनुष्य जीवन एक बार मिलता है। अच्छे कर्म से इसे सार्थक बनाएं। धर्म का पालन तभी सार्थक है, जब हमारा कर्म समाज हित में हो। वर्तमान में विश्व को भारत की बहुलतावादी, अध्यात्मिक संस्कृति के माध्यम से संतुलित विकास की ओर ले जाया जा सकता है। ओसवाल समाज अध्यक्ष अरविन्द मदानी ने कहा कि डॉ. लोकेश मुनि के अमरीका शांति यात्रा करने से देश व राजस्थान को गौरव की अनुभूति हो रही है। सरपंच विजयसिंह खारवाल ने कहा कि लोकेश मुनि विश्व में भारत की संस्कृति, सभ्यता को पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इससे देश का गौरव बढ़ा है। कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत ने कहा मुनि ने अनेक मंचों से विश्व शांति, सद्भावना का सन्देश दिया है। इससे पूर्व आचार्य लोकेश ने आदर्श विद्या मंदिर में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार प्राप्त करने, लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत कर कामयाब बनने की बात कही। जिनेश्वर जैन ने आचार्य का परिचय दिया। छात्रों ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष इन्द्रमल चौपड़ा, सरपंच विजय सिंह राठौड़ आदि ने डॉ. लोकेश का स्वागत किया।

चातुर्मास में तप-साधना करें- नीलांजनाश्री

बालोतरा. नगर में चातुर्मास को लेकर सोमवार को साध्वी डा. नीलंाजनाश्री आदि ठाणा तीन ने नगर प्रवेश किया। श्रावक- श्राविकाओं ने अगुवानी करते हुए सामैया किया। साध्वी डॉ. नीलांजनाश्री ने कहा कि चातुर्मास के दौरान ज्ञान,दर्शन,चरित्र व तप आराधना के साथ स्वाध्याय में लीन रहें। चातुर्मास में तप-साधना करें। बंसत के आने से जिस तरह से प्रकृति में हरियाली छा जाती है। वैसे ही संतो के आगमन से संस्कृति में निखार आता है। बाड़मेर नगर परिषद सभापति लुणकरण बोथरा, ओसवाल समाज बालोतरा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया ने धर्मसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व डॉ. निलांजनाश्री ने शोभायात्रा के रूप में संभवनाथ मंदिर, केसरियानाथ मंदिर, विमलनाथ मंदिर होते हुईआराधना भवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर बाबूलाल लुकड़, उत्तम लुणिया , ललित भंसाली ,सुमित दुनिवाल, हेमलता नाहर उदयपुर, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष भैरूलाल सालेचा, शांतिदेवी का बहुमान किया गया। बाड़मेर अध्यक्ष डॉ.जी.सी. वड़ेरा, बाड़मेर कुशलसुरी संस्थान अध्यक्ष किशनलाल पारख,केसरियानाथ मंदिर अध्यक्ष मोहनराज चौपड़ा, खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष महावीर चौपड़ा मौजूद थे। स्वागत भाषण माणक चौपड़ा ने दिया। संचालन अमृत सिंघवी व महावीर चौपड़ा ने आभार ज्ञापित किया।

Published on:
23 Jul 2018 10:29 pm