
क्षतिग्रस्त सड़क को पांच माह से मरम्मत का इंतजार
बालोतरा.
नगर में घंटाघर से शास्त्री सर्कल तक सीवरेज कार्य को खोदी सड़क पांच माह से मरम्मत का इंतजार कर रही है। एेसे में गड्ढों के चलतेहर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। परेशान लोग नगर परिषद को कई बार समस्या से अवगत करवा मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस आेर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
नगर के व्यस्ततम मार्ग घंटाघर से शास्त्री सर्कल तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क की खुदाई की थी। सीवरेज कार्य हुए पांच माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद ठेकेदार ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई, वह सड़क खुदाई से निकली मिट्टी को खोदे गए भाग में डाल चलते बना। इससे पहले मिट्टी उडऩे व बाद में बारिश में बहने पर हुए गड्ढों के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। हालांकि यहां गिट्टी पर डाली गई है, लेकन डामरीकरण नहीं होने से यह सुविधा कम और परेशानी का कारण ज्यादा बन गई है। यह सड़क शहर के मुख्य बाजार व रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने पर पूरे दिन हजारों जने व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक व बालिका महाविद्यालय से होने पर बड़ी संख्या में छात्राएं भी आवागमन करती हैं।गौरतलब है कि शहर में सडकों की हालात खस्ता है। एेसे में समय पर मरम्मत नहीं होने से वाहन चालक परेशानी उठा रहे हैं।
इधर,बबूल से घिरी सड़क, आवागमन में दिक्कत
शिव .नागड़दा-गुलबानियों की ढाणी ग्रेवल सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ बबूल से घिरी है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीण स्वरूप ने बताया कि इस ग्रेवल सड़क के दोनों ओर बबूल की झाडि़यां व बरसात के दौरान सड़क कीचड़ फैल जाने से आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि करीब दस साल पहले सड़क बनी थी,
लेकिन इसके बाद ना तो मरम्मत की गई है और ना ही डामरीकरण।
Published on:
23 Jul 2018 07:08 pm
