कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे के लाटा वाला मामाजी मन्दिर परिसर में रविवार को पटेल नवयुवक मण्डल की ओर हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बुधाराम चौधरी ने कहा कि धरती की सुन्दरता हरियाली से निखरती है। अधिकाधिक पौधरोपण कर इनकी रक्षा करें।पत्रिका अभियान से आमजन में जागृति बढ़ी है। शीशम, नीम, बादाम, निम्बु, गुलाब, गुलमोहर, अशोका, कनेर, सरेस के 51 पौधे लगाए गए। जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष जेठाराम कोन्दली, भोमाराम तरक, सांवलराम, अचलाराम, व्यवस्थापक खीमाराम चौधरी, घेवरराम पटेल, जोधाराम तरक, जेरूपराम, शेरू पटेल, जसाराम, बाबूराम मौजूद थे।