
योग्य किसान योजना से नहीं रहे वंचित
.
शिव. राजबेरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में शनिवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 430 किसानों को 1 करोड़12 लाख के कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी चंद्रभानसिंह भाटी ने कहा कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से योग्य किसान को वंचित नहीं करें। एेसे किसान का नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है तो उसे दुरुस्त कराएं। बीसीसीबी के अधिशासी अधिकारी हरिराम ने योजना की जानकारी दी। राजबेरा सरपंच मनोहरसिंह भाटी ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से गरीब किसानों को फायदा होगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अचलाराम, व्यवस्थापक गोकलराम उपस्थित रहे।
ऋण माफी शिविर
गुड़ामालानी. क्षेत्र के आलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर ऋण माफी शिविर में 390 किसानों को 73 लाख रुपए के कर्ज माफी प्रमाण पत्र दिए गए।
मुख्य अतिथि बाबूलाल मांजू ने कहां कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की हैं । ऋण माफी योजना सरकार का ऐतिहासिक फैसला है, जो कि सरकार ने किसानों की जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया है। शिविर प्रभारी दजाराम चौधरी ने ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी।
ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक शंभूराम, भैरसिंह बैरड़, रायमलराम, अचलाराम, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश विश्नोई आदि मौजूद रहे।
किसानों की कर्ज माफी की घोषणा ऐतिहासिक
- भाजपा किसान मोर्चा की मण्डल बैठक
- 29 को मनाएंगे किसान सेल्फी दिवस
समदड़ी ञ्च पत्रिका. भाजपा किसान मोर्चा की मण्डल स्तरीय बैठक बुधवार को कस्बे के बजरंग वाटिका परिसर में मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के सान्निध्य व मण्डल अध्यक्ष नेनाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
राजगुरु ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्ज माफ ी का ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे प्रत्येक किसान को लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं व उन्हें लाभान्वित करें। किसानों के सुख-सुख-दु:ख में साथ दें। किसान मोर्चा मण्डल प्रवक्ता विजयसिंह राव ने बताया कि बैठक में किसानों की कर्ज माफ ी, कृषि उपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमन्त्री व मुख्यमन्त्री का आभार जताने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। 29 जुलाई को किसानों के साथ सेल्फ ी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला संयोजक दिलीप लखारा, महामंत्री भंवर भारती, रघुनाथराम प्रजापत, समदड़ी नगर अध्यक्ष हीराराम पीराणी, हनुमानराम घांची, माधुसिंह सांवरड़ा, हस्तीमल माली, जोगाराम चौधरी, नरेन्द्रसिंह राव, बुदाराम देवासी, भवानीसिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। निसं.1
Published on:
22 Jul 2018 06:32 pm
