बाड़मेर

Ravindra Singh Bhati Case: ‘वो जेल जाएंगे, मेरे एक कमेंट ने दिल्ली तक बैंड बजा दी’ रविंद्र सिंह भाटी को लेकर बोले छोटू सिंह रावणा

Ravindra Singh Bhati FIR: शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच शुरू हुआ विवाद अब बढ़ गया है। भजन गायक ने कहा है- 'वे अब जेल जाएंगे, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।'

2 min read
Apr 01, 2026
Ravindra Singh VS Chhotu Singh

बाड़मेर। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को छोटू सिंह रावणा अपने समाज के लोगों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

पुलिस ने रावणा की शिकायत पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि और निजता के हनन से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज भी दिए गए हैं। इन सबको केस में शामिल कर आगे की जांच के लिए सीआईडी-सीबी को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: MLA रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ FIR दर्ज, पश्चिमी राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज

सड़क के वीडियो से बढ़ा विवाद

छोटू सिंह रावणा ने शिव विधानसभा क्षेत्र की एक खराब सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने चलते-चलते उस सड़क का वीडियो बना लिया था। उनके अनुसार इसी वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। रावणा ने कहा कि अगर वे शिव क्षेत्र की अन्य सड़कों की स्थिति दिखाने लगें तो कई और सवाल खड़े हो सकते हैं।

बोले- 'सोशल मीडिया कमेंट से बजी बैंड'

रावणा ने कहा कि उनके एक सोशल मीडिया कमेंट ने दिल्ली तक बैंड बजाकर रख दी। भजन गायक ने कहा कि अच्छा हुआ 'मैंने कड़ी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, वरना कहां तक मामला जाता, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।' भजन गायक ने कहा कि उन्होंने सामान्य तरीके से टिप्पणी की थी, लेकिन उसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदल गया।

राजनीति में आने की जरूरत नहीं

छोटू सिंह रावणा ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने की कोई खास इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कभी राजनीति में उतरना पड़ा तो उनको डर क्यों लग रहा। भजन गायक ने कहा कि वे सिर्फ अपने सम्मान और सच के लिए खड़े हैं। इसमें शामिल लोगों को के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुझे किसी ने नहीं उकसाया

रावणा ने यह भी कहा कि कुछ लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि उन्हें किसी नेता ने भड़काया है। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी के इशारे पर यह सब नहीं कर रहे। उन्होंने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सामने आकर बात करने की चुनौती भी दी।

सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद

रावणा ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद 27 मार्च की शाम उन्हें फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई। उनका आरोप है कि बातचीत के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कई बार लोग दूसरों के कंधों का इस्तेमाल कर माहौल बनाने की कोशिश करते हैं और किसी का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

राजपूत समाज सक्रिय

मामले को लेकर रावणा राजपूत समाज भी सक्रिय हो गया है। समाज के प्रतिनिधि अलग-अलग जिलों और उपखंडों में ज्ञापन देकर कार्रवाई और छोटू सिंह रावणा की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। हाल ही में समाज के लोग कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय भी पहुंचे थे।

पीछे नहीं हटूंगा- भजन गायक

छोटू सिंह रावणा ने कहा कि उन्हें राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन यदि कोई उन्हें दबाने की कोशिश करेगा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोप साबित हुए तो दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

‘भाटी vs रावणा’ विवाद : छोटू सिंह के काफिले में SUV कारों का रेला, लोग पूछ रहे- ‘FIR दर्ज करवाने जा रहे हो या शक्ति प्रदर्शन कर रहे हो’? – देखें VIDEO

Also Read
View All
बालोतरा: फिल्मी स्टाइल में युवती के अपहरण की कोशिश, परिवार ने पत्थरों-लाठियों से खदेड़ा, मौके पर छूटा सुराग

Rajasthan: MLA रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ FIR दर्ज, पश्चिमी राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज

‘भाटी vs रावणा’ विवाद : छोटू सिंह के काफिले में SUV कारों का रेला, लोग पूछ रहे- ‘FIR दर्ज करवाने जा रहे हो या शक्ति प्रदर्शन कर रहे हो’? – देखें VIDEO

RBSE 12th Result: बाड़मेर के स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड में मेहनत का मनवाया लोहा, तीनों स्ट्रीम में शानदार रहा सफलता का प्रतिशत

भाटी-रावणा विवाद : MLA रविंद्र सिंह के खिलाफ छोटू सिंह की FIR से ऐन पहले आया बड़ा अपडेट, क्या होगा ‘राज़ीनामा’?

अगली खबर