बाड़मेर

अधिकारी कर रहे थे खाने का इंतजार, इनकी बन आई जान पर, पढि़ए पूरा समाचार

गांव में चल रहा था राजस्व लोक अदालत, न्याय आपके द्वार शिविर

2 min read
अधिकारी कर रहे थे खाने का इंतजार, इनकी बन आई जान पर, पढि़ए पूरा समाचार

-

ये भी पढ़ें

पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं

परेऊ (बाड़मेर) ञ्च पत्रिका .
ग्राम पंचायत परेऊ में सोमवार को चल रहे राजस्व लोक अदालत , न्याय आपके द्वार शिविर के अधिकारियों के लिए खाना बनाने के दौरान गैस सिलैंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो जने गंभीर झुलस गए। उन्हें परेऊ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

शिविर के दौरान आए अधिकारियों के लिए ग्रामसेवक आवासीय क्वार्टर में खाना बन रहा था। इस दौरान टंकी से गैस रिसाव होने होने लगा तथा उसमें आग लग गई। ऐसे में पास ही खाना बना रहे सवाईसिंह व दीपसिंह निवासी लापून्दड़ा झुलस गए। पास ही उपस्थित पुरखाराम मेघवाल ने हिम्मत दिखाते हुए आवासीय क्वार्टर से टंकी को बाहर फेंका। ग्रामीणों ने पानी, रेत व कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पास ही बैंक और भीड़ भी ज्यादा

यहां ग्रामसेवक आवासीय क्वार्टर के पास ही राजस्थान ग्रामीण मरुधरा बैंक शाखा भी है। इसमें हर समय उपभोक्ताओं की काफी भीड़ लगी रहती है। वहीं पास ही परेऊ मठ भी है। गनीमत रही कि टंकी में विस्फोट नहीं हुआ, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान क्वार्टर के दरवाजे व खिड़कियां भी जल गई।
अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी हेतराम चौहान, गिड़ा तहसीलदार भागीरथराम विश्नोई, पुलिस थाना गिड़ा से मगाराम मय स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर धन्नाराम साईं, बांकाराम, पुरखाराम, भूपेंद्र, रामाराम, भूपेंद्र बृजवा, प्रदीप बांगड़वा, छगनलाल सोनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ा हादसा टला- सिलेण्डर में आग लगने के बाद ग्राम पंचायत क्र्वाटर व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चहुंओर हो-हल्ले के बीच जब आग से लगता सिलेण्डर सड़क पर फेंका तो लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पानी की टंकी लाकर जलते सिलेण्डर पर पानी उड़ेला तो आग बुझी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें

यहां किसानों पर हुई धन की बारिश, चेहरे खिले, पढिए पूरा समाचार

Published on:
05 Jun 2018 07:35 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज