
यहां किसानों पर हुई धन की बारिश, चेहरे खिले, पढिए पूरा समाचार
बालोतरा.
प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है, इसके चलते किसानों के 50 हजार रुपए तक के ऋण माफी का बड़ा निर्णय लिया, जिससे प्रदेश के 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दुगुनी करने को लेकर केन्द्र सरकार कृत संकल्प है। यह बात बायतु विधायक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने सोमवार को आसोतरा में दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्वावधान में आयोजित ऋण माफी-प्रमाण पत्र शिविर में मुख्य अतिथि पद से कही।
चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शुरुआत में लघु व सीमांत किसानों का खरीफ ऋण माफ करने का निर्णय लिया। इससे पश्चिमी राजस्थान में बड़ी भूमि के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा था। मुख्यमंत्री को इससे अवगत करवाया तो उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी श्रेणी के किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की। 9 हजार करोड़ का ऋण माफ होंगे। जिले में 650 करोड़ रुपए का ऋण माफ करने से 2 लाख 11 हजार किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से लाभ ठठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार घोटालों की सरकार थी, नरेन्द्र मोदी की सरकार आमजन व किसानों की सरकार है।
समय पर ऋण माफी का लाभ मिले, रहेगी प्राथमिकता- जिला कलक्टर शिवप्रकाश नकाते ने कहा कि फसल ऋण माफी योजना का पूरा लाभ पात्र किसानों को समय पर मिले, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। योजना का फायदा नहीं मिलने पर बैंक शाखा व उपखंड अधिकारी को समस्या से अवगत करवाएं। शिकायतों के निवारण के लिए कमेटी गठित की गई है। तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रभारी सचिव श्रेहा गुहा ने कहा कि सरकार ने कम समय में 8 हजार करोड़ रुपए का प्रबंध व शिविर आयोजित कर ऋण माफ करने का बड़ा कार्य किया। कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-आपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शुद्धोधन उज्जवल, उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी, उप रजिस्ट्रार भंवरदान चारण, विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, भूमि विकास बैंक सचिव जितेन्द्र गोदारा, आसोतरा सरपंच लूंगादेवी पटेल बतौर अतिथि मौजूद थे। ग्राम सेवा सोसायटी अध्यक्ष पदमाराम चौधरी, उप सरपंच नरपतराम सुथार, पूर्व प्रधान नैनाराम चौधरी, रतनसिंह राजपुरोहित, गायत्री कंवर आदि ने अतिथियों को माला पहना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
652 किसानों को प्रमाण-पत्र- अतिथियों ने 1 करोड़ 31 लाख रुपए राशि के 652 किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र सुपुर्द किए। शुद्धोधन उज्जवल ने आभार ज्ञापित व संचालन वरिष्ठ प्रबंधक रमेश जैन ने किया।
Published on:
04 Jun 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
