बाड़मेर

Rajasthan : पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड पर मानवेंद्र सिंह जसोल का बड़ा बयान, PM मोदी को करना था आज उद्घाटन

Pachpadra Refinery Incident : रिफाइनरी हादसे को लेकर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे “देवी का चमत्कार” बताते हुए कहा कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी।

2 min read
Apr 21, 2026
मानवेंद्र सिंह जसोल। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Pachpadra Refinery Incident Update : बाड़मेर। पचपदरा में स्थित रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई थी। मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे। आग की घटना के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो गया। वहीं रिफाइनरी हादसे को लेकर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे “देवी का चमत्कार” बताते हुए कहा कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी।

मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रिफाइनरी की सीडीयू (CDU) यूनिट में हुई, जहां क्रूड ऑयल का रिफाइनिंग कार्य होता है। हादसा लंच टाइम के दौरान हुआ, जब अधिकांश कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे। ऐसे में बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने कहा कि यदि यही घटना उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान होती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : PM मोदी सभा स्थगित होते ही थम गया 1600 बसों का पहिया, मिनटों में बदली व्यवस्थाओं की तस्वीर

फाइनरी भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगी

उन्होंने साफ किया कि इस घटना के लिए वे किसी कंपनी या अधिकारी को दोष नहीं देना चाहते। यह परियोजना राजस्थान का सबसे बड़ा निवेश है और प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर ऐसे समय में, जब खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के चलते तेल और गैस को लेकर वैश्विक संकट बना हुआ है, यह रिफाइनरी भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगी।

पूरे मामले की जांच जरूर होनी चाहिए

उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही परियोजना का उद्घाटन होगा और हुए नुकसान की मरम्मत कर ली जाएगी। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीक कभी भी विफल हो सकती है, इसलिए इसे सीधे तौर पर लापरवाही नहीं कहा जा सकता, लेकिन पूरे मामले की जांच जरूर होनी चाहिए।

आशापुरा माताजी की बड़ी कृपा रही

मानवेंद्र सिंह जसोल ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि आशापुरा माताजी की बड़ी कृपा रही। रिफाइनरी में आने से पहले माताजी के दर्शन करने जाते है। हादसे ऐसे समय हुआ जब कर्मचारी भोजन अवकाश पर थे। ये माता का आर्शीवाद ही है कि बड़ा हादसा टल गया।

रिफाइनरी हादसे के बाद एक्शन में सीएम

उधर, पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रेल को हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन और सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके साथ कानून मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास भी मौजूद रहे। घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Also Read
View All