बाड़मेर

आखिरी रात में गरबा नृत्य देखने उमड़े लोग

गुजराती गीतों पर थिरके नृतक

2 min read
आखिरी रात में गरबा नृत्य देखने उमड़े लोग

बालोतरा.
नगर, क्षेत्र में आयोजित गरबा नृत्य शुक्रवार रात सम्पन्न हुए। आखिरी रात नृत्य करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। नृत्य करने व इसे देखने का आनंद उठाया।

ये भी पढ़ें

जसवंत की आराध्य देवी के समक्ष नतमस्तक हुई मुख्यमंत्री, पढि़ए पूरा समाचार

नगर के नवकार ग्राउण्ड में आयोजित गरबा नृत्य की आखिरी रात नृत्य करने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। नृतकों को नृत्य करने के लिए बारी आने का इंतजार करना पड़ा। देर रात तक नृतकों ने गुजराती गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया। नगर के गोशाला मैदान में यूथ 18 क्लब की ओर से आयोजित मारवाड़ रंगीला रास शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। लोकेन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि आधी रात तक नृतकों ने नृत्य किया। इसका आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां जमे रहे। सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, उत्तमसिंह राजपुरोहित, पारसमल चौहान ने विजेता नृतकों को पुरस्कृत किया। कुनाल सुखनानी, राजू खण्डेलवाल आदि ने सेवाएं दी। वार्ड संख्या 31 में महादेव मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन हुआ। संयोजक बंशीलाल पालीवाल व सह संयोजक मनोहरसिंह चारण ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह ऊमरलाई, पार्षद नैनाराम सुंदेशा, भगाराम बेनिवाल व अन्य ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे युवाओं ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। गरबा नृत्य में भाग लेने वाले नृतकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
जसोल. कस्बे के एस. एन वोहरा स्कूल प्रंागण में आयोजित गरबा शुक्रवार रात सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता भरत अवस्थी ने बताया कि आखिरी रात नृतकों ने देर रात तक जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मौजूद समारोह अतिथि नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली ने आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

गुजराती गीतों पर थिरके नृतक

पादरु. मिठौड़ा में आयोजित गरबा शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। आखिरी रात आसपास गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे युवक-युवतियों ने गुजराती गीतों पर नृत्य किया। देर रात तक लोग जमे रहे। चेनाराम माली ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राणसिंह , भवानी सिंह, विष्णु, भट्टाराम देवासी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
Published on:
20 Oct 2018 08:00 pm
Also Read
View All