
रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
-
बालोतरा. बालोतरा में क्राइम से मंगलवार को क्राइम से संबंधित विभिन्न मामले सामने आए। एक तरफ जहां रेलवे ट्रेक के पास एक युवक का शव मिला तो दूसरी ओर हार्डकोर अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय मेंं पेश किया गया। वहीं, चौथी मंजिल से कांच का टूकड़ा गिरा, जिसके चलते हादस हो सकता था, लेकिन गनीमत रही की एेसा नहीं हुआ।
शहर में रेलवे ट्रेक के पास सोमवार सुबह एक जने का शव मिला। संभवतया देर रात में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
द्वितीय रेलवे फाटक से एक किलोमीटर बाड़मेर की तरफ रेलवे ट्रेक के पास शनिवार सुबह शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव की शिनाख्त नेहरु कॉलोनी निवासी दिलीप (36) पुत्र खीमाराम रेगर के रूप में की। पुलिस के अनुसार युवक की रात में रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई। इसके बाद जानकारी पर डीएसपी विक्रमसिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मृग का प्रकरण दर्ज किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच हार्डकोर अपराधी न्यायालय में पेश
बालोतरा. अजमेर की उच्च स्तरीय सुरक्षा जेल से सोमवार को हार्डकोर अपराधी गणेश मांजू को एडीजे कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया। मांजू की पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। थानाधिकारी के निर्देशन में न्यायालय परिसर व आसपास हथियारबद्ध, सादा वर्दीधारी जवानों को तैनात किया गया।
चौथी मंजिल से कांच गिरा, हादसा टला
बालोतरा. शहर के प्रथम रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन भवन की चौकी मंजिल से सोमवार शाम को कांच का एक टुकड़ा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई मौजूद नही था। जिससे कोई हादसा नही हुआ। गौरतलब रहे कि इसी भवन में कार्य के दौरान कुछ समय पूर्व यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष पर एक पत्थर भी रात के समय में गिरा था। जिससे यातायात पुलिस का नियंत्रण कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया था।
Updated on:
17 Oct 2018 08:54 pm
Published on:
16 Oct 2018 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
