8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तूं तो काळी ने कल्याणी रे मां, गरबे रमवां म्हे चालां…

नवरात्र में गरबा नृत्य की धूम

2 min read
Google source verification
तूं तो काळी ने कल्याणी रे मां, गरबे रमवां म्हे चालां...

तूं तो काळी ने कल्याणी रे मां, गरबे रमवां म्हे चालां...

-
बालोतरा.

शहर व क्षेत्र में गरबा नृत्य का आयोजन पूरे परवान पर है। जगह-जगह आयोजित गरबा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नृतक व दर्शक भाग ले रहे हंै। देर रात तक चलने वाले आयोजन से चहल-पहल व रौनक बढ़ गई है।
रात आठ बजे के बाद गूंजते गरबा गीतों को सुन लोग पहुंचने शुरू होते हंै। इसके बाद मां दुर्गा की आरती उतार नृत्य करना शुरू करते हैं। गुजराती वेशभूषा पहने नृतक नृत्य करते हैं। नगर के गोशाला मैदान में यूथ 18 के तत्वावधान में गरबा नृत्य जारी है। लोकेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नृतक भाग लेकर देर रात तक नृत्य करते हैं। समदड़ी रोड़ चारण समाज भवन में गरबा नृत्य चरम पर है। कुलदीप पिथाणी ने बताया कि सैकड़ों जने भाग ले रहे हैं। नगर के गांधीपुरा, रबारियों का टांका, खत्री समाज वास, नई ब्रह्मपुरी आदि कई स्थानों पर गरबा नृत्य का आयोजन जारी है।

समदड़ी. कस्बे के ललेची माता मन्दिर में आयोजित गरबा में नृत्य करने व इसे देखने सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। अलख दरबार झूपा मठ में मृत्युजंयपुरी के सान्निध्य में दुर्गामाता के पूजन चल रहा है। विरधाणियों की ढ़ाणी, करमावास, खेजडिय़ाली, रानीदेशीपुरा में गरबा आयोजन हो रहे हैं। निसं.
पादरु. मिठौड़ा में गरबा देखने व खेलने ग्रामीण का हुजूम उमड़ रहा है। देर रात तक लोग यहां जमे रहते हैं।

मोकलसर. कस्बे के गोगाजी मंदिर, ब्राह्मणी माता मंदिर, सबरी नगर में गरबे हो रहे हैं। गुजराती भजनों पर देर रात तक लोग नृत्य करते हैं। नृत्य देखने देर रात तक लोग जमे रहते हैं।

गौरतलब है कि नवरात्र के दो दिनों में बालोतरा व आसपास के क्षेत्र में गरबों की धूम मची हुई है। इस दौरान लोग स्वांग रचकर कर गरबा नृत्य खेलते हैं। रात्रि में आठ बजे से देर तक गुजराती गीतों पर डांडियों की खनक सुनाई देती है। समदड़ी के ललेची माता मंदिर सहित कई स्थानों पर तो भक्तों का सैलाब उमड़ता है।