पेट्रोल के दाम आसमान पर, आमजन त्रस्त
बाड़मेर. पेट्रोल के दाम बढ़कर अब 80 रुपए से अधिक हो गए हैं। पिछले दस दिन से अधिक से रोजाना पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। प्रतिदिन दामों में हो रही बढ़ोतरी के अनुसार पिछले एक महीने का आकलन करें तो पेट्रोल के दाम में करीब 3 रुपए के लगभग बढ़ोतरी हुई है। पहले से महंगाई से त्रस्त लोग अब पेट्रोल के बढ़े दाम चुकाने को मजबूर हैं। गत 12 मई से आकलन करें तो पेट्रोल के दाम 78.45 रुपए प्रति लीटर थे। इसके बाद लगातार दाम बढ़े हैं। सोमवार को पेट्रोल के दाम सर्वाधिक 80.50 रुपए हो गए। यह उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान पेट्रोल के दामों पर कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। करीब 20-25 दिनों तक तो एक पैसा भी पेट्रोल-डीजल में नहीं बढ़ा था। प्रतिदिन दामों में हो रही बढ़ोतरी के अनुसार पिछले एक महीने का आकलन करें तो पेट्रोल के दाम में करीब 3 रुपए के लगभग बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के 10 दिनों के दाम
मई रेट
12 78.45
13 78.69
14 78.84
15 78.84
16 79.00
17 79.22
18 79.52
19 79.83
20 80.16
21 80.50
लोगों को सता रही चिंता
पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी का असर सीधा महंगाई से जुड़ा हुआ है। लोगों को चिंता सता रही है अब अन्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले से ही महंगाई से त्रस्त लोगों की समस्याएं और बढ़ जाएगी। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी का असर सीधा महंगाई से जुड़ा हुआ है।
दाम पर हो नियंत्रण
पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण होना चाहिए।
-जोगेन्द्र
आमजन परेशान
रोजाना दाम बढऩे से आम लोग परेशान हैं। महंगाई पहले से आसमान छू रही है।
-महेन्द्रसिंह
पता ही नहीं चलता
पेट्रोल के लिए लोग अलग से राशि रखते हैं। अब यहां तो पता ही नहीं चलता कम कितना बढ़ जाएगा।
-मोहनलाल बृजवाल
दाम घटने चाहिए
सरकार कंपनियों का बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती है। दाम घटने चाहिए।
लक्ष्मणसिंह