बाड़मेर

बेटे-बेटियों को शिक्षा व विकास के समान अवसर प्रदान करें

मेगा जिला विधिक सेवा शिविर
2 min read
बेटे-बेटियों को शिक्षा व विकास के  समान अवसर प्रदान करें
बेटे-बेटियों को शिक्षा व विकास के समान अवसर प्रदान करें

-

बालोतरा.
बेटों के समान बेटियों को अच्छी व उच्च शिक्षा प्रदान करें। आगे बढऩे के अवसर प्रदान करें। इससे की वे कामयाब बनकर परिवार, समाज, देश का नाम रोशन करें। जिला सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह ने रविवार को नालसा के नवीन मॉडल योजना के तहत लघु उद्योग मण्डल में आयोजित मेगा विधिक सेवा शिविर में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जीवन का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें।
बेटे-बेटियों में कोईअंतर नहीं समझें। दोनों को विकास के एक जैसे अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानून अपराध है। बालिग होने पर बेटे-बेटियों का विवाह करें। कन्या भू्रण हत्या स्वस्थ समाज के लिए अभिशाप है। इसे नहीं करें। विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव देवकुमार खत्री ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। बेटे-बेटियों को अच्छी व उच्च शिक्षा दें। सामाजिक कुरीतियों का विरोध करें व त्यागें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनिल आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि आमजन के कल्याण को लेकर सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती है। इस पर जागरूक होकर इनका लाभ उठाएं। अतिथियों ने कार्यक्रम में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ,कन्या भू्रण हत्या निषेध, बाल विवाह निषेध, कुपोषण हटाओ पोस्टर का विमोचन किया।

विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं- शिविर में समाज कल्याण विभाग, महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर की ओर से नि:शक्तजनों को ट्राइसाइकिलें, चिकित्सा प्रमाण पत्र, वैशाखी, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग वितरित किए गए। लॉयन्स क्लब बालोतरा की ओर से सिलाई मशीनें, रसद विभाग की ओर से गैस चूल्हे, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग की ओर से योजना लाभ के चैक रोटरी क्लब, तेरापंथ महिला मण्डल, महावीर इंटरनेशनल की ओर से स्कूल बैग, पौशाक, नोट बुक, शिक्षा विभाग की ओर से मेघावी छात्रों को लैपटॉप, परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट, स्मार्टकार्ड, वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई गई। संत हरिदास हॉस्पीटल की ओर से आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। कृषि विभाग ने बीज व वन विभाग ने पौधे बांटे। नगर परिषद ने स्वच्छ भारत अभियान में डस्टबीन, कैरीबेग बांटे।

इन लोगों ने की शिरकत- इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर अध्यक्ष चक्रवर्तीसिंह महेचा, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट अजीज खान, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट प्रवीण शर्मा, डॉ. सिम्पल शर्मा, न्यायायिक मजिस्ट्रेट शिवदान चौधरी, शेरसिंह मीणा, राजेश्वर विश्नोई, महेन्द्र कुमार टॉक, सिद्वार्थशंकर शर्मा, दीपेन्द्रसिंह शेखावत, लघु उद्योग मण्डल सचिव जसवंत गोगड़, ग्राम न्यायिक अधिकारी सोनल पुरोहित, विकास अधिकारी सांवलराम चौधरी, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, सहित कइ विभागों के अधिकारी, संस्थाओं के पदाधिकारी,सदस्य मौजूद थे। प्राधिकरण पूर्णकालिक सचिव आरती माहेश्वरी ने आभार ज्ञापित व संचालन डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने किया।

Published on:
22 Jul 2018 07:56 pm