जागसा में भोलाराम महाराज की बरसी कार्यक्रम
बालोतरा.
्रजागसा के संत भोलाराम आश्रम में रविवार को आश्रम गादीपति सियावरदास के सान्निध्य में संत भोलाराम महाराज की बरसी धूमधाम से मनाई गई। इसमें आसपास गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मंदिर में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की।
पुजारी हनुमान दवे जागसा ने पंचामृत से देव व संत प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन किया। राधेश्याम सर्राफ ने मूर्तियों का शृंगार किया। इसके बाद गादीपति सियावरदास के सान्निध्य में सत्संग का आयोजन हुआ। भजन गायक अयोध्याप्रसाद पंच, राणाराम माली, प्रेम जिंदल ने गणपति व गुरु वंदना से शुरुआत की। इसके बाद मुझे दर्शन दे गए गुरुवर कल रात चुपके चुपके, ये पावन पुण्य धरा यहां बार-बार होता है आना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना, गोकुल की गुजरी, मेरे सिर पर रख दो गुरुवर अपने ये दोनों हाथ आदि भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। पुजारी देवाराम पुरोहित ने महाआरती उतार प्रसादी का भोग लगाया। इस अवसर पर रामरूपदास कालूड़ी, जागसा महंत बालकवन, हनुमानदास तिरसिंगड़ी, अचलाईनाथ सरस्वती पिपलिया मठ, इन्द्रसिंह जागसा, अशोक रंगवाला, मोहनलाल सिंहल, डूंगरसिंह, भीमाराम चौघरी, जयराम सिंहल, राजकुमार सिंहल, वागाराम चौधरी, भीखसिंह राजपुरोहित, डॉ. वांकाराम चौधरी, रामकिशोर सिंहल, लच्छीराम राजपुरोहित, सोहन दवे बुड़ीवाड़ा मौजूद थे।
बालोतरा व सिवाना में भजन संध्या आज
बालोतरा. समदड़ी रोड स्थित आवड़ माता मंदिर में नवदुर्गा युवा मंडल के तत्वावधान में सोमवार रात्रि में एक शाम आवड़ माता के नाम भजन संध्या व सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें कई गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी लक्ष्मण चारण ने दी। देर रात तक चलने वाली भजन संध्या में शहर के साथ आसपास के गांवों से भी भक्त भाग लेंगे और रात भर भजनों का श्रवण करेंगे।
सिवाना. कस्बे के बालोतरा रोड स्थित बालाजी मंदिर में सोमवार रात्रि में एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। इसमें गायक गुलाबसिंह राजपुरोहित व अन्य गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।