12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात व्यवस्था बदहाल, राहगीर- वाहन चालक परेशान

- बायपास का अभाव, कोई नहीं कर रहा पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Oct 2018, 10:09 PM IST

यातायात व्यवस्था बदहाल, राहगीर- वाहन चालक परेशान

यातायात व्यवस्था बदहाल, राहगीर- वाहन चालक परेशान


समदड़ी पत्रिका. कस्बा भले ही तहसील व पंचायत समिति मुख्यालय बन गया हो, लेकिन अभी भी यहां बिगड़ी यातायात व्यवस्था जस की तस है। इससे आवागमन को लेकर हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। बायपास के अभाव में छोटे- बड़े सभी वाहन कस्बे के मुख्य मुख्य बाजार से होकर गुजरते हैं। इससे पल-पल लगते जाम पर हर दिन हजारों राहगीरों व सैकड़ों वाहन चालकों को दिक्कत होती है।

समदड़ी बड़ा कस्बा व व्यापारिक केन्द्र होने पर आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण हर दिन कामकाज व खरीदारी के लिए यहां आते हैं। बाजार खुलने के साथ ही यहां भीड़ उमडऩी शुरू होती है। दोपहर में बाजार खचाखच भर जाते हैं। कस्बे में बायपास मार्ग के अभाव में छोटे-बड़े सभी वाहन मुख्य बाजार होकर गुजरते हैं। यहां तक की यात्री बसें व भारी माल वाहन भी मुख्य बाजार से होकर निकलते हैँ। इस पर यहां हर पांच-आठ मिनट बाद जाम लगता है। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कत होती है। रही सही कसर गौर का चौक में खड़े सब्जी, फल विक्रेता व टैक्सी चालक पूरी करते हैं। ये स्वयं की सुविधा अनुसार हाथ ठेला तो टैक्सी खड़ी करते हैं। इससे हर समय यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है।
बायपास की दरकार - पाली ,जालोर, सिवाना, जोधपुर आदि स्थानों के लिए संचालित दो दर्जन से अधिक निजी बसें कस्बे के मुख्य बाजार से होकर गुजरती है। लेकिन अभी तक यहां बायपास का निर्माण नहीं किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मार्ग को बायपास के रूप में तैयार किया जा सकता है, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ठोस प्रयास नहीं किए। वर्तमान में यह मार्ग ग्रेवल होने पर छोटे-बड़े सभी यात्री, भार वाहन मुख्य बाजार से गुजरते हैं। देवड़ा, फ ूलण की पहाडिय़ों से पत्थरों के ब्लॉक से भरे ट्रक भी मुख्य बाजार से ही गुजरते हैं। ग्राम पंचायत की बैठकों में कई बार यातायात सुधार के लिए प्रस्ताव लिए गए। पुलिस थाना में सीएलजी की बैठक में यातायात व्यवस्था का मुद्दा प्रमुख रहता ह,ै लेकिन समस्या के समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे आमजन में रोष है। निसं.

व्यवस्था सुधार जारी - समदड़ी में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रयास जारी है। कई बार बाजार में दुकानों के आगे लाइनिंग की गई। व्यवस्था में सुधार को लेकर व्यापारी व आमजन का सहयोग जरूरी है। - समदाकंवर, सरपंच समदड़ी