
क्रिकेट मैच देखते हुए कर रहे थे ये काम, पुलिस ने पकड़ा, पढि़ए पूरा समाचार
-
बालोतरा. बालोतरा थाना पुलिस ने रविवार को एक रहवासीय घर पर दबिश देकर वेस्टइंडीज बनाम भारत के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार जनों को गिरफ्तार किया, वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एलईडी, मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरियां समेत अन्य सामान जब्त किया।
थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर बाद मुखबीर से सूचना मिली थी कि मूंगड़ा रोड पर गेमनशाह दरगाह इलाके में रफीक खां के मकान में वेस्टइंडीज बनाम भारत के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इसके बाद उपनिरीक्षक भंवराराम चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने रफीक खां पुत्र युसूफ खां के आवासीय मकान पर दबिश दी। मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रफीक खां स्वयं व मोहम्मद अजरूदीन पुत्र मुबारक खां निवासी नीलम सिनेमा के पास, सदाम हुसैन पुत्र बाबूखां निवासी मगजी की ढ़ाणी व जाफर खां पुत्र रसूल खां निवासी गौर का चौक क्रिकेट मैच देख रहे थे। इनके पास मोबाइल, सट्टे के हिसाब-किताब की डायरियां व सामान पड़ा था। इस पर पुलिस ने इन्हें दस्तयाब किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एलइडी टीवी, सेट अप बॉक्स, 2 मोबाइल फोन, 2 रिमोट, 3 चार्जर व एक हिसाब किताब की डायरी जब्त की । डायरी में सट्टे से संबंधित 8.91 लाख रुपए का हिसाब था। वहीं एक आरोपी समीर पुत्र फिरोज खां निवासी मूंगड़ा रोड मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
इधर, जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक गिरफ्तार
शिव . ग्राम पंचायत बलाई के राजस्व गांव जोरानाडा में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इससे एक पक्ष के तीन जने गंभीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जोरानाडा निवासी दुर्गाराम (60) पुत्र डूंगराराम उनका पुत्र दमाराम (40) व पुत्रवधू गीतादेवी (36) के साथ जमीन विवाद को लेकर खरथाराम पुत्र जोधाराम ने मारपीट की। इससे गीतादेवी का एक हाथ फै्रक्चर हो गया तथा उसके पति व ससूर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया।
आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों के साथ मारपीट करने के आरोपी खरथाराम को फिलहाल शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर स्थानीय थाने लाई। यहां उससे पूछताछ चल रही है।
Published on:
21 Oct 2018 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
