बाड़मेर

Railway Update: राजस्थान में कर्व नंबर-17 का बदला भूगोल, अब 95 नहीं 110 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Samdari-Munabao Rail Section: बाड़मेर में समदड़ी-मुनाबाव रेलखंड के तिलवाड़ा-गोल सेक्शन पर ट्रैक सुधार के बाद स्थाई गति प्रतिबंध हटा दिया गया। कर्व के पुनर्संरेखण से अब ट्रेनें 95 की जगह 110 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजरेंगी।
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Rajasthan rail track upgrade boosts train speed from 95 to 110 kmph on Samdari-Munabao section
पत्रिका फाइल फोटो

Railway: बाड़मेर: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ट्रैक सुधार के महत्वपूर्ण कार्य को गति देते हुए समदड़ी-मुनाबाव रेल सेक्शन के तिलवाड़ा-गोल खंड में लंबे समय से लागू स्थाई गति प्रतिबंध हटाया है। ट्रैक में तकनीकी सुधार के बाद अब इस कर्व से ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पहले इस कर्व पर ट्रेनों की अधिकतम गति 95 किमी प्रति घंटा निर्धारित थी। ट्रैक सुधार, कर्व के पुनर्संरेखण के बाद इसे बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। इससे इस सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुरक्षित सुचारू होगा।

इस कार्य के लिए रविवार को दोपहर 1.35 बजे से शाम 7.05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के दौरान यहां लगे चार ओएचई मास्ट हटाए गए। उनके फाउंडेशन को जेसीबी ब्रेकर से तोड़ा गया। इसके बाद डुओमैटिक मशीन से ट्रैक की टैम्पिंग कर लाइन का अलाइनमेंट सुधारा गया, जिससे ट्रैक पहले से अधिक मजबूत और संतुलित हो गया।

अधिक सुरक्षित और आसान

तकनीकी सुधार के तहत कर्व नंबर-17 को 12.51 मीटर तक खिसकाया गया, जिससे इसका घुमाव 3 डिग्री से घटकर 1.96 डिग्री रह गया। कर्व का घुमाव कम होने से ट्रेनों के लिए इस हिस्से से गुजरना अधिक सुरक्षित और आसान हो गया है। ऐसे ट्रैक सुधार कार्यों से ट्रेनों की गति, सुरक्षा और समयपालन में सुधार होता है।

यह कार्य बिजली शाखा (कर्षण) परिचालन विभाग के समन्वय से ट्रैफिक ब्लॉक लेकर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जोधपुर मंडल रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन के लिए लगातार ट्रैक आधुनिकीकरण और तकनीकी सुधार के कार्य कर रहा है।

Updated on:
17 Mar 2026 12:45 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:45 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक