
Youth Died In Car Accident: बाड़मेर जिले के उत्तरलाई रिंग रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामसर का कुआं निवासी जगदीश उर्फ जोगाराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद ये भी जानकारी सामने आई की कार में डोडा-पोस्त भरा हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के उत्तरलाई रोड पर एक कार हादसा हुआ। हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार जगदीश उर्फ जोगाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।
घटना के बाद ये भी सूचना सामने आई कि हादसे का शिकार हुई कार में डोडा पोस्त भरा हुआ था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन में वास्तव में मादक पदार्थ था या नहीं। इसके लिए मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वाहन की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या किसी अन्य वजह से। मामले की जांच की जा रही है। यदि वाहन से मादक पदार्थ बरामद होता है तो संबंधित धाराओं में अलग से कार्रवाई की जाएगी।
घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।