बाड़मेर

रविन्द्र सिंह भाटी समेत तीनों प्रत्याशी पहले भी कर चुके त्रिकोणीय संघर्ष का सामना, जानिए..अजीब संयोग!

Ravindra Singh Bhati: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनाव के तीनों प्रत्याशियों के लिए त्रिकोण नई बात नहीं है। वे इससे पहले भी इन परिस्थितियों से गुजर चुके है। रोचकता यह है कि भाजपा के कैलाश चौधरी और उम्मेदाराम बायतु में ऐसा त्रिकोणीय मुकाबला पहले भी कर चुके है।

2 min read
Apr 14, 2024

Loksabha Election 2024: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनाव के तीनों प्रत्याशियों के लिए त्रिकोण नई बात नहीं है। वे इससे पहले भी इन परिस्थितियों से गुजर चुके है। रोचकता यह है कि भाजपा के कैलाश चौधरी और उम्मेदाराम बायतु में ऐसा त्रिकोणीय मुकाबला पहले भी कर चुके है। उम्मेदाराम ने तो विधानसभा चुनावों में दो बार त्रिकोण में भाजपा को तीसरे नंबर पर रखा है। रविन्द्रसिंह भाटी शिव में चतुष्कोण से जीतकर आए है।

2023- रविन्द्रसिंह-अमीनखां- स्वरूपसिंह- फतेहखां
2023 के विधानसभा चुनावों से शिव से भाजपा ने स्वरूपसिंह खारा को प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस ने अमीनखां को। रविन्द्रसिंह भाटी ने बगावत कर ली औैर इधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेहखां ने। यहां रोचक चतुष्कोणी मुकाबला हुआ। इस मुकाबले मेें रविन्द्रसिंह भाटी जीते और दूसरे नंबर पर फतेहखां रहे। तीसरे नंबर पर अमीनखां और चौथे पर स्वरूपसिंह।

2018- त्रिकोण में थे कैलाश-उम्मेदाराम और हरीश
2018 के विधानसभा के चुनावों में बायतु में कैलाश चौधरी भाजपा से प्रत्याशी थे। कैलाश चौधरी बायतु का 2013 का चुनाव जीत चुके थे। उनके सामने कांग्रेस के हरीश चौधरी चुनाव मैदान में थे। इधर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने उम्मेदाराम को प्रत्याशी बनाया। यहां त्रिकोण का संघर्ष हुआ। हरीश चौधरी और उम्मेदाराम के बीच में मुख्य मुकाबला हुुआ। हरीश चौधरी चुनाव जीत गए। कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे।
यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: राजस्थान में अबकी बार ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस - सचिन पायलट


2023- उम्मेदाराम-हरीश और बालाराम मूंढ
2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हरीश चौधरी को बायतु से टिकट दिया। भाजपा ने बालाराम मूढ को प्रत्याशी बनाया। इधर रालोपा ने फिर उम्मेदाराम को टिकट दिया। उम्मेदाराम इस चुनावों में हरीश चौधरी से कड़ी टक्कर में आ गए औैर महज 910 वोटों से हरीश चौधरी जीते। इस त्रिकोण में भी उम्मेदाराम ने भाजपा के बालाराम मूढ़ को तीसरे नंबर पर कर दिया।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : रविंद्र सिंह भाटी की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अब तीनों त्रिकोण
त्रिकोणीय संघर्ष में जीत एक रविन्द्रसिंह भाटी के नाम है। उम्मेदाराम के साथ रोचकता यह हैै कि वे जीते भले ही मत लेकिन उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर लाकर नंबर दो हासिल किया है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी त्रिकोण में पहले तीसरे नंबर पर रहे हैै।

Published on:
14 Apr 2024 12:41 pm
Also Read
View All