28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balotra News: 2 मासूमों को गोद में लेकर टांके में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत, महज 4 साल पहले हुई थी शादी

Balotra News: बालोतरा के दूदवा गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। महज दो माह और दो साल के दो मासूम बेटों को साथ लेकर 25 वर्षीय विवाहिता ने पानी के टांके में छलांग लगा दी। तीनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। चार साल पहले ही महिला की शादी हुई थी, जबकि छोटे बेटे का जन्म दो महीने पहले हुआ था।
2 min read
Google source verification
Balotra News

Balotra News: सांकेतिक तस्वीर (एआई जेनरेटेड)

बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता अपने दो मासूम बेटों को साथ लेकर घर के पास बने पानी के टांके में कूद गई। इस हृदयविदारक घटना में महिला और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मूली देवी पत्नी हनुमानाराम प्रजापत के रूप में हुई है। उसके साथ जान गंवाने वाले बच्चों में दो वर्षीय रविंद्र और महज दो माह का नारायण शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता था और दो महीने पहले ही घर में छोटे बेटे का जन्म हुआ था।

टांके के पास चप्पल मिलने से अनहोनी की हुई आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे महिला दोनों बच्चों को लेकर चुपचाप घर से निकल गई। सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों की आंख खुली तो तीनों घर में नहीं मिले। परिवार ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास बने टांके के निकट महिला की चप्पल पड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मोर्चरी में रखे गए शव

सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय तैराकों की मदद से टांके में तलाश शुरू की गई, जहां से महिला और दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद तीनों को पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।

पीहर पक्ष को दी गई जानकारी

पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले किसी प्रकार का घरेलू विवाद, मानसिक तनाव या अन्य कारण तो नहीं था।

गांव में शोक का महौल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना के बाद दूदवा गांव में शोक का माहौल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग