
- विकास अधिकारी के निर्देश के बावजूद नहीं मिली सूचना
रामसर. सूचना के अधिकार के तहत ग्राम पंचायत रामसर से मांगी गई सूचना अधिकारियों के पत्रों में ही उलझ कर रह गई। स्थानीय निवासी इंद्रसिंह ने ग्राम पंचायत से रोकड़ बही, कचरा पात्र के बिल, नरेगा के तहत बनी ग्रेवल सड़कों की एमबी रिपोर्ट की प्रति तथा सार्वजनिक टांकों व शौचालयों की सूची मांगी।
इस पर उन्हें ग्राम पंचायत ने जवाब दिया कि 'आपकी ओर से चाही गई सूचना कार्यालय में उपलब्ध संसाधनों को विचलित करती है तथा सूचना से संबंधित अभिलेख की सुरक्षा व संरक्षण के प्रतिकूल है।
आवेदक ने विकास अधिकारी को अवगत करवाया तो उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी के नाम पत्र भेज सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार चाही गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं।
और इधर...
प्रतियोगिताओं में लिया भाग
बाड़मेर . चौहटन के सीमाजन कल्याण समिति छात्रावास में शुक्रवार को सीमान्त छात्रावस के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जैसलमेर, पोकरण, जोधपुर, चौहटन, खांजूवाला छात्रावासों से तरुण व बाल वर्ग में खेल-कबड्डी, खो-खो वालीबाल व 100 मीटर दौड़, 200 मी. दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद व छात्रावास अनुसार सामूहिक गीत, श्रुतीलेख, सुलेख आदि की प्रतियोगिताएं हुई।
जैसलमेर, पोकरण, जोधपुर, चौहटन, खांजूवाला छात्रावासों से तरुण व बाल वर्ग में खेल-कबड्डी, खो-खो वालीबाल व 100 मीटर दौड़, 200 मी. दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद व छात्रावास अनुसार सामूहिक गीत, श्रुतीलेख, सुलेख आदि की प्रतियोगिताएं हुई।
इस उद्घाटन समारोह में सीमाजन के गुजरात राजस्थान के संगठन मंत्री नींबसिह, मोतीलाल मंत्री, वगताराम वाघेला उपाध्यक्ष मोहनसिह, संगठन मंत्री बाबूलाल जैन, कमलेष जैन आदि उपस्थित रहे।
सांय को भक्ति संध्या में वरिष्ठ प्रचारक व राजस्थान क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नंदलाल, जिला प्रचारक मंगलाराम, जिला सहसंघचालक रिखबदास, विभाग सहसार्थक प्रमुख स्वरूपसिंह खारा, सीमाजन कल्याण समिति के राजस्थान गुजरात संगठन मंत्र नींबसिह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी चण्डक जिला संरक्षक अम्बालाल जोशी, भंवरसिह अकली जिलाध्यक्ष व जिला सहमंत्री भबूतसिह सादलवा आदि उपस्थित रहे।