बाड़मेर

Rajasthan News : अफसर बनने आया था, ऑनलाइन गेम, शेयर मार्केट, सट्टे की लत लगी… और बन गया लुटेरा

एक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बलदेव नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। सरकारी नौकरी के लिए पढ़ाई करता है।
2 min read
Dec 08, 2025
Feature image
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  फोटो पत्रिका

बाड़मेर। एक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बलदेव नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। सरकारी नौकरी के लिए पढ़ाई करता है। इसी दौरान जल्द अमीर बनने के चक्कर में वह ऑनलाइन गेम ,शेयर मार्केट और सट्टे के चक्रव्यूह में फंस गया। जीतने के बजाय हारता चला गया। अपने परिवार की महिलाओं के गहने चुराकर लोन ले लिया। वह पैसा भी गंवा बैठा। जब लोन वालों ने पैसा मांगना शुरू किया तो लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 5 दिसंबर को रीको थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नरेंद्रसिंह मीना के महिला रुखमा पत्नी प्रभुराम निवासी भाडखा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश शर्मा के सुपरविजन में रीको थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज व गोपनीय पड़ताल के आधार पर आरोपी तक पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया गया। हमले में ब्लेड लगने से महिला घायल हुई थी।

नई बाइक खरीदी और रैकी शुरू कर दी

एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बलदेव नगर में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जल्दी धन कमाने के चक्कर में ऑनलाइन गेम्स, शेयर मार्केट और सट्टे का आदी बन गया। रकम जुटाने के लिए उसने पत्नी, बहन, भाभी सहित परिवार की महिलाओं के गहने चुराकर बैंक में गिरवी रख दिए। गोल्ड लोन से मिली रकम भी गेम और सट्टे में हारता गया। फाइनेंस कंपनियों की लगातार रिकवरी कॉल्स और ऋण चुकाने का दबाव बढ़ा, तो उसने बड़ी लूट करने का मन बनाया। नई बाइक खरीदी और शहर व गांवों में जाकर रैकी शुरू कर दी।

धनाऊ, उड़ासर, गुड़ामालाणी , बायतु में नहीं कर सका वारदात

रीको थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि इससे पहले वह धनाऊ, उड़ासर, गुड़ामालाणी और बायतु क्षेत्रों में राह चलती महिलाओं को निशाना बनाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन लोगों की मौजूदगी के चलते वह हर बार विफल रहा। आखिरकार शिवकर रोड पर मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने बिना नंबर की बाइक से महिला का पीछा किया। जैसे ही बस स्टैंड पर उतरकर बुजुर्ग महिला अपने पीहर मगने की ढाणी की तरफ पैदल-पैदल सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर ब्लेड से हमला किया। फिर उसके गले में पहनी ज्वेलरी तिमणिया, कंठी और हरडिया को छीनकर कर बाइक से भाग गया। कार्रवाई में एएसआई सांवळाराम, जयकिशन, कांस्टेबल निंबाराम, पीराराम, हरजीराम, रामसिंह तथा डीसीआरबी के भूपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Updated on:
08 Dec 2025 05:45 pm
Published on:
08 Dec 2025 05:44 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक