बाड़मेर

पेट्रोल पम्पों का नाम विक्रय नहीं वसूली केन्द्र होना चाहिए, किसने कहा पढि़ए पूरा समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

2 min read
पेट्रोल पम्पों का नाम विक्रय नहीं वसूली केन्द्र होना चाहिए, किसने कहा पढि़ए पूरा समाचार


बालोतरा.

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस दिक्कत मंत्री ने नाकोड़ा में नवाया शीश, की अमन चैन की दुआ, पढि़ए पूरा समाचार

देश में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के विरोध में रविवार शाम नगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव हरीश चौधरी व पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
हरीश चौधरी व पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर के डाक बंगले व पुराने बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पम्पों पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरीश चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि कर किसानों व आम जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जनता केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए मजबूर हो गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की कीमतों की तुलना में सरकार को दरें कम करनी चाहिए थी, लेकिन बढ़ाकर केंद्र सरकार जनता को लूट रही है। पेट्रोल पम्पों का नाम पेट्रोल विक्रय केंद्र की जगह वसूली केंद्र कर देना चाहिए। चार वर्षों में आठ लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के टैक्स के रूप में वसूल कर चुकी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार घरेलू गैस व डीजल पर भारी मात्रा में अनुदान देती थी।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम घटाएं। राज्य सरकार को भी टेक्स घटाने के निर्देश दें। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की कीमतों की तुलना में सरकार को दरें कम करनी चाहिए थी, लेकिन बढ़ाकर केंद्र सरकार जनता को लूट रही है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, पाटोदी ब्लॉक अध्यक्ष घेवरराम मेघवाल, प्रधान ओमाराम भील, उप सभापति राधेश्याम माली, ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, सेवादल ब्लॉक मुख्य संगठक अमराराम माली, ओम भाटिया, श्रवण पटेल, गौतम माली, पार्षद चम्पालाल सुंदेशा, हनुमान मेघवाल, नरसिंग प्रजापत, पंकज नाहर, रामेश्वर प्रजापत, देरावरसिंह पंवार, नरेश ढेलडिया, शंकरलाल प्रजापत, नेमीचंद प्रजापत आदि मौजूद थे।
13- बालोतरा में रेलवे स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर विरोध करते कांग्रेसी।

ये भी पढ़ें

अनहोनी के डर के बीच यातायात जाम की समस्या, कब होगा समाधान

Published on:
04 Jun 2018 12:54 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज