
अनहोनी के डर के बीच यातायात जाम की समस्या, कब होगा समाधान
मोकलसर.
कस्बे के मुख्य बाजार में प्रतिदिन पत्थरों से ओवरलोड भरे वाहनों के गुजरने पर राहगीरों व वाहन चालकों का सुख-चैन छीन गया है। इसके चलते बार-बार लगते जाम पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं रहवासियों को हरदम दुर्घटना होने का डर सताता है।
कस्बे के मुख्य बाजार में वाहन चालकों के बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रखने से यातायात व्यवस्था पहले से ही लडख़ड़ाई हुई है तो बैंक के बाहर वाहन खड़़े रहने से लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। बिगड़ी यातयात व्यवस्था में पत्थरों से भरे गुजरते ओवरलोड वाहन कोढ़ में खाज साबित होते हैं। इस पर हर दिन हजारों राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। रहवासियों को हरदम दुर्घटना घटित होने का डर सताता है। ज्ञात रहे कि करीब एक वर्ष पूर्व रमणिया गांव में मोड़ पर ट्रक से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हुई थी। इस घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को पत्थरों को बांधकर ले जाने के निर्देश दिए थे। इस पर कुछ दिनों तक तो वाहन चालकों ने इसकी पालना की, लेकिन इसके बाद कार्रवाई अभाव में ये खुले में पत्थर ले जाते हैं। इस पर हर समय अनहोनी होने का डर सताता है। कस्बे पुलिस चौकी के ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से आमजन में रोष है।
पूरे क्षेत्र की समस्या- क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही की समस्या है। यहां आसपास में खनन क्षेत्र होने से हर दिन ट्रैक्टर, ट्रक, ट्रेलर सहित छोटे-मोटे वाहन कंक्रीट, पत्थर, मुरड, रेत, सड़क निर्माण की सामग्री भर कर जाते हैं। नियमानुसार इन वाहनों में आेवर लोड नहीं होना चाहिए। कं्रकीट, रेत, बजरी से भरे वाहनों को तिरपाल से ढक कर रखना चाहिए। दूसरी ओर पत्थर व छीणों से भरे वाहनों में सामग्री बांध कर रखनी चाहिए। नियम की पालना हो जाए तो लोगों भी अनहोनी का डर नहीं रहता।
4के. मोकलसर के मुख्य बाजार से गुजरता पत्थर से भरा ओवरलोड वाहन
Published on:
02 Jun 2018 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
