बाड़मेर

Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार कार ने मचाया कोहराम, तीन को कुचला, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
फोटो- पत्रिका

बाड़मेर। गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में बांटा-गुड़ामालानी सड़क मार्ग पर रामदेव मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खड़े तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क से दूर खेत में जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर गुड़ामालानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में भंवरलाल (32) पुत्र गुणेशाराम निवासी पालियाली, देवाराम पुत्र खेमाराम निवासी पालियाली और ईशराम (55) पुत्र रूडाराम निवासी रामपुरा गंभीर रूप से घायल हुए।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: इस हालत में साध्वी प्रेम बाईसा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे पिता, डॉक्टर ने किया नया खुलासा

एक का इलाज जारी

ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल राजकीय अस्पताल गुड़ामालानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। देवाराम और ईशराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सांचौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान ईशराम की भी मौत हो गई। देवाराम का उपचार जारी है।

धमाके की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे जाकर रुक गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से बाइक और कार को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह वीडियो भी देखें

बस स्टैंड जा रहा था भंवरलाल

जानकारी के अनुसार भंवरलाल अपनी छोटी बहन के ससुर ईशराम को गुड़ामालानी बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसके चाचा देवाराम मिल गए, जिसके बाद तीनों रामदेव मंदिर के पास बाइक रोककर आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

Also Read
View All

अगली खबर