बाड़मेर

सेसकर को लेकर ट्रांसपोर्टर व ठेकेदार आमने-सामने

- ट्रांसपोर्टर से पुलिस ने की समझाइश, मामला शांत

2 min read
सेसकर को लेकर ट्रांसपोर्टर व ठेकेदार आमने-सामने


बालोतरा. ग्रे कपड़ों पर सेसकर को लेकर लम्बे समय से ट्रंासपोर्टर और सेसकर ठेकेदार के बीच चल रहा विवाद रविवार को और बढ़ गया। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने सेसकर वसूली को अवैध बताते हुए टोलनाका पर ट्रकों को रुकवा दिया तो दूसरी ओर ठेकेदार कार्मिक भी कर वसूलने को लेकर अड़ गए। मामला बढऩे पर उपखण्ड अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और उनके मौखिक आदेश पर ठेकेदार ने बगैर सेसकर लिए ट्रकों को रवाना किया तब मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें

शहर का कचरा,बीपीएल को सजा

प्रदेश सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगरीय निकाय प्रशासन को प्रदूषणजन्य कर (सेसकर) नहीं वसूलने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद शहर में सेसकर ठेकेदार की ओर से ग्रे कपड़े पर सेसकर वसूला जा रहा है। इस पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने तीन दिन पूर्व तहसीलदार व नगर परिषद आयुक्त को आदेश की प्रति सौंप इस पर रोक लगाने की मांग की थी। इन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा व इनसे राय लेकर 24 घंटे में इस पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था, सेसकर वसूलने पर कोई रोक नहीं लगाई। इससे नाराज ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने शनिवार आधी रात बाद से सेसकर नाके के दूसरी ओर ट्रकों को खड़ा कर दिया। रविवार दोपहर बाद यहां पर महेन्द्र गुप्ता, महेन्द्रसिंह सराणा, अर्जुनसिंह, बलंवतसिंह, जसवंत सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कारोबारी एकत्रित हुए। इन्होंने ठेकेदार की ओर से वसूले जा रहे सेसकर को लेकर विरोध जताया। इनके बुलावे पर नगर परिषद आयुक्त रामकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी अनिल महला को वस्तु स्थिति की जानकारी दी। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के अनुसार उपखंड अधिकारी ने सेसकर ठेकेदार को बगैर सेसकर वसूले ट्रकों को जाने देने के मौखिक निर्देश दिए। इस पर बगैर सेसकर वसूली ट्रकों को शहर में प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में ट्रकों के सड़क किनारे खड़े रहने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन को परेशानियां उठानी पड़ी। मार्ग खुलने पर इन्होंने राहत की सांस ली।
नियम विरुद्ध वसूली - स्वायत्त शासन विभाग ने सेसकर नहीं वसूलने के आदेश दे रखे हंै, लेकिन ठेकेदार नियम विरुद्ध सेसकर की वसूली कर रहा है। पूर्व में प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रविवार को विरोध करने पर उपखंड अधिकारी ने ठेकेदार को सेसकर वसूली नहीं करने के मौखिक आदेश दिए। - महेन्द्रसिंह सराणा, प्रवक्ता ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बालोतरा

ये भी पढ़ें

सूर्यास्त बाद भी नहीं जलती रोडलाइट
Published on:
21 Oct 2018 09:18 pm
Also Read
View All