
बाड़मेर
बाड़मेर-गुजरात हाईवे स्थित गांधव पुल पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां सड़क पार कर रहा एक ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर तीन जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छह जने गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद घायलों को साचौंर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर बाद इनमें से तीन जनों की और मौत हो गई। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बाखासर क्षेत्र के डिडावा निवासी कुछ लोग ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।
इसी तरह शुक्रवार शाम बूंदी के हिंडोली थाना क्षेत्र में बाईपास एनएच 52 पर भी दर्दनाक मामला सामने आया। यहां एक कार को धक्का देकर साइट कर रहे तीन युवकों को एक ट्रेलर द्वारा कुचल दिया गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मृत्यु हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।