बाड़मेर

Valentine’s Week 2026 : राजस्थान में अचानक बढ़ गया गुलाब के फूलों का रेट, वजह है बेहद रोचक, जानें

Valentine's Week 2026 : राजस्थान में वैलेंटाइन वीक शनिवार को रोज डे के साथ शुरू हो गया है। गुलाब के फूलों से बाजार सज गया है। पर गुलाब के फूलों की कीमत कई शहरों में अचानक बढ़ गई है। जानें क्यों?

2 min read
बालोतरा शहर की एक दुकान पर गुलाब का बंच तैयार करते लक्ष्मण। फोटो पत्रिका

Valentine's Week 2026 : राजस्थान के कई शहरों सहित बालोतरा शहर में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत शनिवार को रोज डे के साथ होने जा रही है। इसे लेकर जहां एक ओर कपल्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत पर गुलाब और उपहारों की खरीदारी तेज हो गई है। शहर के बाजार गुलाबों से गुलजार नजर आए और फूल विक्रेताओं के साथ-साथ गिफ्ट शॉप्स पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें

DLC Generation Facility : राजस्थान के ईपीएफ पेंशनधारकों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या होंगे फायदे

14 फरवरी तक चलेगा वैलेंटाइन वीक

आठ दिनों तक चलने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होने के साथ ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर समाप्त होगी। इस दौरान प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे भी मनाए जाएंगे। वहीं बाजार में वैलेंटाइन वीक के हर दिन के लिए अलग-अलग गिफ्ट उपलब्ध हैं, वहीं गुलाब की भी कई वैरायटी नजर आ रही हैं। रेड, पिंक, व्हाइट और येलो रंग के गुलाब की मांग सबसे अधिक है।

वैलेंटाइन डे अब केवल लव कपल्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवा वर्ग अपने माता-पिता, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी गुलाब और गिफ्ट खरीद रहा है। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने रेड रोज के साथ-साथ विभिन्न रंगों के गुलाब का पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है। गुलाब के फूलों के साथ-साथ आकर्षक बुके के ऑनलाइन ऑर्डर भी बड़ी संख्या में मिल रहे हैं।

दोगुनी कीमत में मिल रहा गुलाब

फूल विक्रेता लक्ष्मण के अनुसार रोज डे और वैलेंटाइन वीक के चलते गुलाब की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आम दिनों में 25 से 30 रुपए में मिलने वाला एक गुलाब रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक 50 से 60 रुपए में बिकेगा।

अलग-अलग रंगों वाले गुलाब कपल्स की पहली पसंद

फूल विक्रेता राजेश ने बताया कि 10 से अधिक रेड रोज का बंच 600 रुपए, जबकि येलो, पिंक और व्हाइट गुलाब का बंच 800 रुपए में बिक रहा है। इस बार अलग-अलग रंगों वाले गुलाब के बंच को कपल्स खासा पसंद कर रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक में वीक में बढ़ी खपत

फूल विक्रेता लक्ष्मण ने बताया कि रोज डे पर गुलाब की खपत सामान्य दिनों की तुलना में पांच गुना तक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां फूलों का कारोबार 2 से 5 हजार किलो प्रतिदिन रहता है, वहीं वैलेंटाइन वीक के दौरान यह बढ़कर 10 से 15 हजार किलो तक पहुंच जाता है।

ये भी पढ़ें

Bharatpur Gift : भरतपुर का होगा कायाकल्प, 6-लेन सड़क का मिला तोहफा, BDA ने जारी किया वर्क ऑर्डर

Published on:
08 Feb 2026 12:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर