वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान युवाओं, नवविवाहित जोड़ों और महिलाओं-पुरुषों में विशेष क्रेज रहता है। इसके लिए बाजार में टेडी बियर, की-चेन, कप, फोटो फ्रेम, कार्ड-गिफ्ट सज गए हैं। इन सबके बीच एआइ अपनी जगह बना चुका है। युवा और कपल्स हाथ से लिखे और मोबाइल-गूगल से जनरेटेड मैसेज तक सीमित नहीं हैं। वह एआई से अपनी भावनाओं के अनुरूप लेटर-मैसेज तैयार कर रहे हैं। इन्हें व्यक्तिगत और गहराई से भावुक बनाने के लिए कस्टमाइज भी कर रहे हैं। वेलेंटाइन वीक में एआइ पावर्ड लेटर्स ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि में भी युवा पीढ़ी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।