बाड़मेर

विद्यादान अक्षुण दान, कभी नहीं होता खत्म

- एस. के. शाह पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट के करवाए कार्यों का लोकापर्ण किया
2 min read
पचपदरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद मंचासीन अतिथि   
पचपदरा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद मंचासीन अतिथि  

पचपदरा.
विद्यादान अक्षुण दान है, जो कभी खत्म नहीं होता। इससे किसी के जीवन को संवारा जा सकता है। इसलिए विद्यादान को लेकर किए जाने वाले कार्य की शब्दों में तुलना करना संभव नहीं होता है। भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी जन कल्याण कारी कार्य करें। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रविवार को स्थानीय श्रीमती भंवरीदेवी सोहनराज सालेचा राउमावि में एस के शाह पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से जनहित में किए कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समय का ध्यान नहीं रखकर दान नहीं करता है, उसका धन, सम्पत्ति नष्ट हो जाती है। कार्यक्रम अध्यक्ष राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि वो ही व्यक्ति महान है, जो संसार में कुछ करके जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर कृत संकल्प है। कौशल विकास यूनिवर्सिटी पदपदरा में लगेगी। भूमि का चयन कर लिया गया है। आने वाले वर्षों में रिफाइनरी लगने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। अहिंसा विश्व भारती संस्थापक डॉ.लोकेश मुनि ने कहा कि संसार में मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी श्रेष्ठ नहीं होता है। जहां अध्यात्म व भौतिकता का संतुलन होता है, वहीं सुख व समृद्धि होती है। उन्होंने संस्था की ओर से पचपदरा में 61 लाख रुपए तक जन कल्याण का कार्य करवाने की बात कही। गौतम सालेचा ने भी विचार व्यक्त किए। कौशल विकास विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एल के.पंवार, विधायक हमीरसिंह भायल, संयुक्त आयकर आयुक्त पदम मिर्धा, प्रधान कल्याणपुर हरीसिंह उमरलाई, जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, तहसीलदार सुरेन्द्रकुमार,नायब तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, मण्डापुरा सरपंच प्रेमप्रकाश भील, देवीचंद सालेचा मौजूद थे। एस.के.शाह पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट के श्रेयांस सालेचा ने स्वागत भाषण देते हुए जन कल्याण कार्य जारी रखने की बात कही। अतिथियों ने समाजसेवी सोहनराज सालेचा का बहुमान किया। मुरलीधर जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। ट्रस्ट की ओर से उल्लेखनीय कार्य को लेकर नरेश भण्डारी, दत्ताराम खारवाल का बहुमान किया गया। इसके अलावा विद्यालय में अध्यनरत प्रतिभावान व्यक्ति एल.के पंवार,पदम मिर्धा, भगवानराम गहलोत, डॉ. जी आर भील, महेश के पंवार, डॉ.एम एल खारवाल, महेन्द्र चौपड़ा बी.आई, सुरेश नारायण खारवाल, ऐश्वर्या सैन, एसीटीओ दिनेश पालीवाल,ओमप्रकाश चारण, विजयसिंह खारवाल, प्रेमप्रकाश भील, जितेन्द्रसिंह खारवाल, सरिता खारवाल, अशोक रांकावत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घेवरचंद कानूनगो, रामबाबू अरोड़ा, उत्तम एन कांकरियां, राणमल मेहता, धनराज ढेलडिया, कालूराम भील, राजेन्द्र संकलेचा, शांतीलाल चौपड़ा, पुखराज परमार, नेमीचंद चौपड़ा, चिरंजीलाल सालेचा, पुखराज माली, गिलाराम सुथार, अमृतलाल खारवाल, अमित राठौड़, नारायणलाल, नरपतसिंह राठौड़, कमलेश बी खारवाल, अनिल बी खारवाल, भंवरलाल भाट, अमित राठौड़ मौजूद थे। संचालन आनंद खतंग व सुरेश चितारा ने व पचपदरा सरपंच विजयसिंह खारवाल ने आभार ज्ञापित किया

Published on:
15 May 2018 05:49 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक