बाड़मेर

राजस्थान में यहां बकरियां चराने गए युवक की लाठियों व सरियों से पीटकर हत्या

बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव में बुधवार को एक दलित युवक की लाठियों और सरियों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2023, 8:27 PM IST
Youth beaten to death with sticks and rods in barmer

गडरारोड (बाड़मेर)। जिले के गिराब थाना क्षेत्र के असाड़ी गांव में बुधवार को एक दलित युवक की लाठियों और सरियों से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक जब खेत में बकरियां चराने को गया तो वहां पर उसके साथ मारपीट की गई, गंभीर अवस्था में उसे बाड़मेर लाने के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले को लेकर आक्रोशित लोगों और परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना दे दिया।

थानाधिकारी नींबसिह भाटी ने बताया कि कोजाराम मेघवाल (40) पुत्र हरजीराम अपने घर से बकरियां चराने के लिए गया था। इस दौरान उसके साथ अज्ञात लोगों ने लाठियों और सरियों से मारपीट की। गंभीर घायल को बाड़मेर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की ओर से देर शाम तक पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सन्देह के आधार पर तीन लोगों को दस्तयाब किया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसियों से विवाद आया सामने
पिछले काफी समय से मृतक का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ कुछ मामले भी पुलिस में दर्ज करवाए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले धमकी भी मिली थी। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मोर्चरी के बाहर धरना
मृतक का शव राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे है। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीएम के लिए समझाइश की। लेकिन मृतक की ओर से पूर्व में पुलिस में आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाए गए मामलों में कार्रवाई की मांग और तुरंत गिरफ्तारी को लेकर प्रकरण में गतिरोध बना हुआ है।

Updated on:
12 Apr 2023, 8:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All