3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से मारपीट कर कुएं में कूदा पति, दोनों अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

रायसर थाना क्षेत्र के बिलोद गांव में सोमवार को एक पति अपनी पत्नी से मारपीट कर कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रायसर थाना व ताला चौकी पुलिसकर्मियों ने कुएं में कूदे पति को बाहर निकाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Apr 2023, 2:53 PM IST

Husband jumped into the well after beating his wife

गठवाड़ी (जयपुर)। रायसर थाना क्षेत्र के बिलोद गांव में सोमवार को एक पति अपनी पत्नी से मारपीट कर कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रायसर थाना व ताला चौकी पुलिसकर्मियों ने कुएं में कूदे पति को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार हाल बिलोद निवासी पूरणमल बावरिया ने सोमवार को गृह कलेश के चलते अपनी पत्नी के सिर में डंडे से मार दी। इसके बाद पूरणमल खुद भी कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को अस्पताल भिजवा कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रायसर थाना सहायक उपनिरीक्षक कबुलसिंह व ताला चौकी पुलिसकर्मियों ने कुएं में कूदे पूरणमल को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला व एम्बुलेंस की सहायता से निम्स अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें : तीसरी पत्नी की भी मौत, आहत युवक कुएं में कूदा, सूखा होने से बच गया

घटना की जानकारी के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का माना है। फिलहाल घायल पति व पत्नी का निम्स अस्पताल में उपचार जारी है। जहां पति द्वारा की गई मारपीट से गंभीर घायल हुए रोशनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः खेलते समय कुएं में गिरी मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल