बाड़मेर

Barmer: परिचित महिला ने युवक को साथ ले जाकर पिलाई शराब, किडनैप करके उतारे कपड़े, मारपीट के बाद मां से मांगी फिरौती

बाड़मेर में एक युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित महिला उसे सुनसान जगह ले गई जहां बदमाशों ने कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और उसकी मां से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
2 min read
Aug 22, 2026
honeytrap case
AI Generated Image

Rajasthan Honeytrap Case: बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित महिला ने किराए की गाड़ी ले जाने के बहाने युवक को बुलाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर SUV सवार साथियों के हवाले कर दिया। बदमाशों ने युवक के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और उसकी मां से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। करीब 2 घंटे तक मारपीट की और धमकाते रहे। जिसके बाद युवक ने मौका पाकर बिना कपड़ों के ही जान बचाकर भागा और एक घर में घुस गया। उसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई।

पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 20 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसकी परिचित पुष्पा विश्नोई निवासी धोरीमन्ना का फोन आया। उसने एक पार्टी से रुपए लाने की बात कहते हुए किराए की गाड़ी लेकर चलने को कहा। रात करीब 10 बजे पुष्पा के फोन करने पर वह गाड़ी लेकर शिव शक्ति होटल के पास पहुंचा। यहां से पुष्पा उसे लुंगी नाड़ी की तरफ ले गई।

शराब पिलाकर सुनसान जगह ले गए

रिपोर्ट के अनुसार रास्ते में पुष्पा ने शराब और सिगरेट खरीदीं और युवक को भी शराब पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद लुंगी नाड़ी पर पुष्पा ने प्रकाश पुत्र मोबताराम निवासी लुंगी नाड़ी को फोन किया। कुछ ही देर में प्रकाश 2 अन्य व्यक्तियों के साथ SUV में वहां पहुंचा। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को उसकी गाड़ी से खींचकर SUV में डाल दिया और सुनसान स्थान पर ले गए।

कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी

पीड़ित का आरोप है कि 'बदमाशों ने उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और लात-घूंसों व केबल से मारपीट की। इसके बाद मुंह बांधकर उसकी मां को फोन करवाया और 20 लाख रुपए नहीं देने पर हाथ-पैर तोड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।' आरोप है कि एक आरोपी ने खुद को सदर थानाधिकारी और दूसरे ने कांस्टेबल बताकर भी उसकी मां को धमकाया और रुपए की व्यवस्था करने को कहा।

सोने का फूल और नकदी भी लूटी

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने युवक का मोबाइल, गाड़ी के कागजात, चाबी, करीब एक लाख रुपए कीमत का सोने का फूल और 11,580 रुपए नकद भी छीन लिए। बाद में उसे SUV में घुमाते हुए मेघवालों की दाणी के पास ले गए। वहां युवक की कार दुर्घटनाग्रस्त होने और रास्ता बंद होने पर आरोपी कार की तरफ गए। इसी दौरान युवक मौका पाकर भाग निकला और बिना कपड़ों के ही पास के एक घर में घुसकर मदद के लिए चिल्लाने लगा।

ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी SUV लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बामणोर चौकी ले जाकर सुरक्षा दी। बाद में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने धोरीमन्ना निवासी पुष्पा विश्नोई, लुंगी नाड़ी निवासी प्रकाश तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
22 Aug 2026 12:42 pm
Published on:
22 Aug 2026 12:42 pm
Also Read
View All
निकाय चुनावों की दुंदुभि बजी, समस्याओं के चक्रव्यूह में आमजन, जनता मांगे बुनियादी सुविधाओं का ठोस रोडमैप

Ground Report: बाड़मेर में रोज 50 बच्चे धोरों को पार कर पहुंचते स्कूल, प्रशासन बेखबर या दबंगों का खौफ?

नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग, 4 महीने पहले उठी थी डोली; बाड़मेर सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत

भारत-पाक सरहद का अंतिम शिवालय: 1965 की जंग में पाकिस्तानी सेना ने की थी तोड़फोड़, अपने साथ ले गए थे मूर्तियां

बाड़मेर: पहली नाकामी को मात देकर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं प्रियदर्शनी, एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल किया सम्मान