बस्तर

दिव्यांगों का हौसला देख दर्शकों ने खूब बजाई तालियां, देखकर आप भी बन जाएंगे इनके दीवानें…

दिव्यांगों ने जलेबी से लेकर कुर्सी दौड़ तक में दिखाया जौहर, मैदान में जीत हासिल करने डटे रहें छात्र-छात्राएं।

2 min read
Dec 07, 2017
दिव्यांगों का हौसला देखकर आप भी बन जाएंगे इनके दीवानें...
दिव्यांगों का हौसला देखकर आप भी बन जाएंगे इनके दीवानें...

कोंडागांव. जिलेभर के दिव्यांगों ने फरसगांव मॉडल स्कूल के मैदान मेें अपनी प्रतिभा दिखाने उतरे। इनकी प्रतिभा देख वहां मौजूद हर कोई तांलिया बजाने से नही चूका। दराअसल मौका था जिला स्तरीय दिव्यांग क्रीड़ा स्पर्धा का इस प्रतियोगिता मेें जिलेभर के 250 से अधिक कक्षा पहली से लेकर 12 वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर मैदान जीतने अपनी जोर लागई। स्पर्धा मेें शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि स्पर्धा मेें केवल जीत मायने नहीं रखती।

Read More : सुनिए-सुनिए ! यात्रियों के लिए जरुरी सूचना, इस मार्ग पर सफर के पूर्व जरुर पढ़ें यह खबर

हर खिलाड़ी को आपस मेें खेलभावना का परिचय देना चाहिए
बल्कि मैदान मेें उतरे हर खिलाड़ी को आपस मेें खेलभावना का परिचय देना चाहिए। हम लोग दिव्यांगों को आंकलन मेें कम ही मानते है, लेकिन जब ये मैदान मेें उतरते है तो लगता हैं कि नहीं इनमें भी वही जोश व दम है जो समान्य लोगों मेें होता हैं। उन्होंने कहा कि विकलंाग के अनेक प्रकार हैं और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के माध्यम से इन प्रकारों का विभक्तीकरण करते हुए बच्चों को जिस तरह से वर्गो मेें बांटा गया हैं। और उस हिसाब से ही उनके लिए खेलों का चयन कर उनकी प्रतिभा को निखारने की कोशिश की गई हैं इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।

Read More : ग्रामीण ने 5 साल पहले दर्दनाक हादसे को दिया था अंजाम, अब कोर्ट ने सुनाई यह सजा

मैदान जितने उतरे दिब्यांग
एक दिवसीय इस स्पर्धा मेें यहां पहुंचे हर दिब्यांग के मन मेें केवल यही विचार था कि हम मैदान मेें अपना बेहतर प्रदर्शन करे और मैदान मेें लोगों से खूब तालिंया बटोर विजयी रहे। कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 50 व 100 मीटर दौड़ के साथ ही सांस्कृतिक स्पर्धा मेें इन खिलाडिय़ों मेें अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर जिपं.उपाध्यक्ष रविघोश, डीईओ राजेश मिश्रा, परमजीत संघे, निर्मल शार्दूल, पीटर, सहित बड़ी संख्या मेें जिलेभर से पहुंचे शिक्षक व अन्य मौजूद थें।

Published on:
07 Dec 2017 11:40 pm