
मालगाड़ी फिर बेपटरी, केके मार्ग की टे्रनें रद्द
सुनिए-सुनिए ! जरुरी सूचना मालगाड़ी फिर बेपटरी, केके मार्ग की टे्रनें रद्द
जगदलपुर . कोरापुट रायगढ़ रेललाइन पर बुधवार की देर रात करीब 3 बजे दामनजोड़ी के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस घटना के बाद से गुरुवार को दिन भर इस रूट पर चलनी वाली ट्रेने पूरी तरह से रद्द कर दी गईं। जिससे इस रेल लाइन पर पैसेंजरों व मालगाडिय़ों की आवाजाही बंद हो गई है। कुछ आंशिक रूप से बंद व कुछ पूरी बंद हो गई है।
कोरापुट के पास से वापस हुई गाडिय़ां
एसआरएम से मिली जानकारी के अनुसार डीरेल के चलते जगदलपुर की ओर से चली गाडि़यां कोरापुट के पास से वापस आ गईं। वहीं विशाखापटनम की तरफ से चलने वाली ट्रेन रायगढ़ के पास ही रोक ली गईं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रेक के सुधार के लिए युद्ध स्तर पर जारी है।
... तो इसलिए हुई ट्रेनें स्थगित
गुरुवार की शाम 6 बजे तक रेलवे ट्रेक ठीक हो जाना था, लेकिन पटरी में अन्य टेक्निकल फाल्ट आने के चलते इस पटरी से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एसएमआर जॉन कुजूर ने बताया कि बुधवार को ट्रेन बैलाडिला से आयरन भरकर विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी, तभी कोरापुट के दामनजोड़ी के पास यह मालगाड़ी डीरेल हो गई। इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी दी।
रद्द ट्रेनें
18006 जगदलपुर-हावड़ा जाने वाली सम्लेश्वरी एक्सप्रेस
58537 कोरापुट-विशाखापटनम पैसेंजर
18447,18448 भुवनेश्वर-जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस
58535 विशाखापटनम-कोरापुट-किरंदुल
आंशिक रद्द
आंशिक रूप से 08512 विशाखापटनम-किरंदुल स्पेशल ट्रेन (कोरापुट तक ही चलाई जा रही है) इस अनुसार यह रद्द है।
यात्रियों की बढ़ी दिक्कतें
इस लाइन के बाधित होने से आवाजाही करने वालों सहित इलाज के लिए विशाखापटनम के लिए भी हर दिन लोग इस लाइन के पैसेंजर से गुजरते हैं। ट्रेन बेपटरी हो जाने से बुधवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक यह लाइन बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को दूसरा साधन-संसाधन का उपयोग करना पड़ रहा है।
Published on:
07 Dec 2017 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
