बस्तर

आगजनी-डकैती जैसे वारदातों में शामिल 6 नक्सलियों को पकडऩे में जवानों ने दिखाई बहादुरी

चिंतागुफा, दोरनापाल एवं फुलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत नक्सली अपराधों में शामिल 6 नक्सलियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 7:56 PM IST
DAKMS अध्यक्ष सहित 6 माओवादी पुलिस गिरफ्त में, आगजनी सहित इन मामलों के थे आरोपी
DAKMS अध्यक्ष सहित 6 माओवादी पुलिस गिरफ्त में, आगजनी सहित इन मामलों के थे आरोपी

डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 6 माओवादी पुलिस गिरफ्त में, आगजनी सहित इन मामलों के थे आरोपी

सुकमा. जिले के चिंतागुफा, दोरनापाल एवं फुलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत नक्सली अपराधों में शामिल 6 नक्सलियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके की नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग करने जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ कोबरा की बल निकली हुई थी। इसी बीच जंगल में डीएकेएमएस अध्यक्ष, दो डीएकेएमएस सदस्य व तीन जीआरडी मिलिशिया सदस्यों पर पुलिस की नजर अचानक से पड़ी। फिर जवानों ने सतर्कतापूर्वक घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय सुकमा में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Read More : खूंखार नक्सली अरेस्ट, जिसने 3 हजार फीट पर विराजमान दुर्लभ गणेश की प्रतिमा के किए थे टुकड़े-टुकड़े

पकड़े गए नक्सलियों पर ये हैं आरोप
सर्चिंग के दौरान पकड़े गए सभी आरोपियों में से डीएकेएमएस के अध्यक्ष पोडिय़ाम जोगा पिता पोडिय़ाम मुका उम्र 30 वर्ष निवासी बगड़ेगुड़ा पटेलपारा थाना चिंतागुफा सुकमा का है। जिस पर थाना चिंतागुफा में 2 अगस्त 2017 को ग्राम बगड़ेगुड़ा के पास सोलर प्लेट में आगजनी की घटना, थाना दोरनापाल इलाके में 6 अगस्त 2017 को ग्राम सामसेट्टी की पहाड़ी में आईईडी लगाए जाने की घटना व 12 नवंबर 2016 को थाना फुलबगड़ी इलाके के ग्राम गंथारपारा में ग्रामीणों से मारपीट व डकैती करने की घटना का भी आरोप है।

माड़वी देवा 38 वर्ष पटेलपारा बगड़ेगुड़ा थाना चिंतागुफा इलाके में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। मड़कम मुया पिता मड़कम देवा उम्र 40 वर्ष जो बगड़ेगुड़ा कन्नापारा का निवासी है। यह भी इलाके में डीएकेएमएस के सदस्य के पद पर सक्रिय रहकर घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा करता था। बंजाम नंदा पिता बंजाम हिड़मा, माड़वी लक्खा पिता माड़वी गंगा दोनों 30 वर्ष व मड़कम गंगा पिता मड़कम जोगा उम्र 20 वर्ष बगड़ेगुड़ा कन्नापारा निवासी है। जो इलाके में जीआरडी मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत थे।

Read More : मवेशियों के डेरा में हमला, 6 की मौत, 11 घायल, 5 भेड़ें भाग गई, पढ़ें क्या है मामला

पकडऩे में बड़ी कामयाबी हासिल हुई
ज्ञात हो कि पुलिस विभाग द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान लगातार अंदरूनी इलाकों में चलाए जा रहे हैं। जहां चिंतागुफा थाना क्षेत्र में भी जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों को इन माओवादियों को पकडऩे में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अंदरूनी इलाकों में लगातार नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम देने के फिराक में हैं, लेकिन उन्हें उनके इन मंसूबों पर पानी फेर रही है।

Published on: