9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Doctor ने कर्मी को दी धमकी, ऑडियो हुआ वायरल, कहा गेम छोड़ दो नहीं तो लाश भी नहीं मिलेगी

बड़े तुमनार के एमओ ने दी अधीनस्थ कर्मचारी को धमकी, कलक्टर से शिकायत, अधिकारी व कर्मी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 5 Nov 2017, 2:58 PM IST

डॉक्टर ने कर्मचारी को दी धमकी, ऑडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

डॉक्टर ने कर्मचारी को दी धमकी, ऑडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

डॉक्टर ने कर्मचारी को दी धमकी का ऑडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, पढ़ें खबर

दंतेवाड़ा . गीदम ब्लॉक के बड़े तुमनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर रविंद्र नाग पर कर्मचारियों ने संगीन आरोप लगाया है। उनकी लिखित शिकायत कलक्टर से की गई है। इस शिकायत में जान से मारने और गाली-गलौच का आरोप कर्मचारियों ने लगाया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह कथित ऑडियो डॉक्टर का बताया जा रहा है।

Read More : ग्रामीणों का सहयोग व सूचना तंत्र मजबूत करने यहां खुला नया सयुंक्त कैंप, पढ़ें खबर

मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है
इस ऑडियो में वे एक कर्मचारी से साफ कह रहे है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सीएमएचओ हो या बीएमओ। डॉक्टर सूर्या को एक घंटे प्रोग्राम दिया है। हेल्थ के डायरेक्टर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। मेरे साथ गेम करना छोड़ दो नही तो लाश नदी में गड़वा दूंगा। शव मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। इस धमकी के बाद कर्मचारी बुरी तरह से डरे हुए हैं।

Read More : DFA ट्राफी में यंग स्टार ने जीता फाइनल मुकाबला, महिलाओं ने भी देखा रोमांचक मैच

महिला कर्मचारी से भी अभद्रता का आरोप
कलक्टर के पास जो आवेदन दिया गया है उसमें डॉक्टर पर महिला कर्मचारी से भी अभद्रता का आरोप लगा है। महिला कर्मचार के चरित्र पर ये डॉक्टर उंगली उठाता है। कर्मचारियों को बात करने से रोकता है। उसकी तमाम कार गुजारियों से कर्मचारी परेशान हो चुके है। एक कर्मचरी की बात मानें तो हद पार हो गई। इस लिए उसकी धमकी भरी बात को टेप किया गया है। इस तरह की धमकी पहली बार डॉक्टर नही दी है। वह अक्सर अधीनस्थ कर्मचारियों से इस तरह से बात करता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एचएल ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले तो डॉक्टर को वहां से हटाया जाएगा।