बस्तर

नक्सलियों के मंसूबे पर फिर गया पानी, IED ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाने की थी कोशिश

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, लगातार एक ही जगह पर दो बार दे चुके हैं घटना को अंजाम। पहली घटना में दो जवान व एक राहगीर ग्रामीण महिला हुई थी घायल।

2 min read
Oct 25, 2017
नक्सलियों ने फिर दिया कायरता का परिचय, दूसरी बार इलाके में किया आईईडी ब्लास्ट

नारायणपुर. जिले के माड़ इलाके के ओरछा ब्लाक मुख्यालय में आईईडी ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है। नक्सली लगातार घटना को अंजाम देकर पुलिस को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के ब्लाक ओरछा के मांझीपारा के पास बुधवार को 11.30 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम देकर नक्सलियों ने कायरता का परिचय फिर से दिया है। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान काफी तेज कर दी गई है।

Read More : इन युवक-युवतियों का दर्द सुन रो पड़ेंगे आप, वायरल हुआ इनकी आपबीती का यह वीडियो, जरुर देखें

आईईडी ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं
माड़ इलाके ओरछा साप्ताहिक बाजार के पास स्थित मांझी पारा में हुई आईईडी ब्लास्ट में हालांकि कोई हताहत नहीं हुई है। ज्ञात हो कि साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण पुलिस बल भी बाजार व्यवस्था की सुरक्षा में लगी हुई थी। जो घटना के बाद तुरंत ही मौके पर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। इलाके में ओरछा थाना से पुलिस बल, एसटीएफ और सीएएफ की संयुक्त टुकड़ी एरिया डोमिनेशन के लिए व बाजार सुरक्षा के लिए निकली हुई थी।

Read More : पुलिस ने किया नक्सलियों के तेलंगाना कनेक्शन का पर्दाफाश, जरुर देखें यह वीडियो

ये भी पढ़ें

दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में पुलिस का दम निकला, तीन माह बाद नहीं मिला कोई सुराग

इलाके में मची अफरा-तफरी
ओरछा ब्लाक में हुई ब्लास्ट की घटना साप्ताहिक बाजार स्थल से कुछ ही दूरी पर होने के कारण वहां बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ पर काबू कर पाई। ज्ञात हो कि यह इलाका अतिसंवेदनशील इलाका घोषित है। जहां हर आए दिन नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

Read More : नक्सलियों ने एक किमी के सड़क में एक-दो नहीं बल्कि खोद डाले 5 फीट के 7 गड्ढे, पढ़ें खबर

पहले भी इसी दिन दिया था घटना को अंजाम
गौरतलब है कि नक्सलियों ने पहले भी कायरता का परिचय देकर 20 सितंबर बुधवार की सुबह 11.30 बजे साप्ताहिक बाजार के पास ही आईईडी ब्लास्ट किया था। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए थे। घटना में घायल जवान कैलाश नेताम और सूर्यदेव है। घायल दोनों जवान बाजार की सुरक्षा व्यवस्था में ही लगे हुए थे। साथ ही साप्ताहिक बाजार पहुंची व सामान खरीद कर वापस घर के लिए लौट रही एक महिला भी इस आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गई थी। जिसके बाद दोनों घायल जवानों को व महिला को इलाज के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें

आरक्षण ने तोड़ी छात्रों की आस, पीजी कॉलेज में इस बार छात्रा होगी अध्यक्ष
Published on:
25 Oct 2017 06:47 pm
Also Read
View All