इधर, भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी व्यवसायी दुर्गेश मालवीय की 10 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को भी करीब ढाई माह से अधिक समय हो गया। आरोपित भुवनेश शर्मा के नामजद होने के बावजूद पुलिस अभी तक उसे नहीं तलाश पाई। सीआई रामखिलाड़ी मीणा का कहना है कि आरोपित की तलाश में उसके सभी रिश्तेदारों व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस जुटी हुई है, जल्द पकड़ लेंगे।