राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन जैन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और नियंत्रक को विभागीय कार्रवाई के लिए हाल ही में पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि 'राजस्थान पत्रिका' ने गुजरे 15 जुलाई को समाचार प्रकाशित करके इस मामले को उजागर किया था। क्लेम डिलीट करने पर सरकार को करीब 83 लाख रुपए का नुकसान हुआ। बीमा कंपनी से इन रोगियों के उपचार के बदले जो राशि मिलनी थी, वह नहीं मिल पाएगी।