शहर में मच्छरों के कारण डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अब भी नहीं चेता। शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं। निगम की ओर से मुख्य मार्गों की सफाई के लिए अलग से लेबर लगा रखी है, लेकिन लेबर कौनसे क्षेत्र में सफाई करती है, यह पता नहीं है।