चिकित्सालय में 4 डीलक्स वार्ड, 2 डॉक्टर कक्ष, 1 आईसीयू, 1 शल्य चिकित्सा कक्ष, पांच-पांच बेड के महिला व पुरुष वार्ड, जज्जा-बच्चा वार्ड, नर्सिंग कक्ष तैयार किया गया। यहां चिकित्सक को दिखाने के लिए दस रुपए टोकन व भर्ती होने वाले मरीजों को मात्र 100 रुपए पर्ची कटेगी। यहां पहले से ही सोनोग्राफी, एक्सरे, दंत चिकित्सक, होम्योपैथिक की सुविधा उपलब्ध है।