12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरक्षण ने तोड़ी छात्रों की आस, पीजी कॉलेज में इस बार छात्रा होगी अध्यक्ष

जिले के विद्यार्थियों के लिए सबसे पसंदीदा कॉलेज पीजी एवं राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में छात्राएं अध्यक्ष पद पर विराजमान होंगी।

2 min read
Google source verification
chhindwara news

छिंदवाड़ा. कॉलेजों में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया। इस बार जिले के विद्यार्थियों के लिए सबसे पसंदीदा कॉलेज पीजी एवं राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में छात्राएं अध्यक्ष पद पर विराजमान होंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चुनाव के लिए निर्धारित किए गए आठ दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कॉलेज प्राचार्यों ने छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही कॉलेजों में छात्राओं के लिए ५० प्रतिशत सीट लाटरी सिस्टम के जरिए आरक्षित की गई। आरक्षण को लेकर सुबह से ही कॉलेजों में चहलकदमी देखी गई। शहर के डेनियलसन कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एस अल्बर्ट एवं कॉलेज चुनाव प्रभारी डॉ. आरके श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की उपस्थिति में दोपहर एक बजे वहीं पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. यूके जैन, चुनाव प्रभारी अमिताभ एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में दोपहर ढाई बजे आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।

तीन सेक्शन में तीन से कम मिली छात्राएं
जिले के कुल 15 शासकीय एवं 4 अद्र्धशासकीय में छात्रासंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने के साथ छात्राओं के लिए पचास प्रतिशत सीट पर आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। पीजी कॉलेज में कुल 48 सेक्शन में से तीन सेक्शन में छात्राओं की संख्या तीन से कम पाई गई। इसमें एमए थर्ड सेमेस्टर अर्थशास्त्र एवं इतिहास एवं बीसीए शामिल था। इन कक्षाओं में आरक्षण का नियम लागू नहीं किया गया। पीजी कॉलेज में कुल 24 सेक्शन में छात्राओं के लिए सीआर का पद लाटरी सिस्टम से आरक्षित किया गया। वहीं शहर के डेनियलसन कॉलेज में कुल 29 सेक्शन में से छह सेक्शन में छात्राओं के न होने से 12 सेक्शन में छात्राओं के लिए सीआर का पद लाटरी सिस्टम से आरक्षित किया गया।


अभाविप ने घोषणा पत्र किया जारी
छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। प्रेस कान्फ्रेंस में पदाधिकारियों का कहना था कि हमने जिले के हर कॉलेज में अपने कैंडिडेट चुन लिए हैं। कॉलेजों में अभाविप ही बड़े स्तर पर जीत होगी।


फैक्ट फाइल

पीजी कॉलेज-
कुल सेक्शन-48
तीन सेक्शन में छात्राओं की संख्या-तीन से कम
छात्राओं के लिए सीआर पद पर आरक्षित सेक्शन की संख्या-24
पदाधिकारी पद पर छात्राओं का आरक्षण-अध्यक्ष एवं सचिव

डेनियलसन कॉलेज
कुल सेक्शन -29
छह सेक्शन में छात्राओं की संख्या-शुन्य
छात्राओं के लिए सीआर पद पर आरक्षित सेक्शन की संख्या- 12
पदाधिकारी पद पर छात्राओं का आरक्षण-सचिव, सहसचिव